WI Inning
1/0 (0.1 ov)
Target: 250
Kamil Pooran 0
Shai Hope 1 (1)
WI need 249 runs in 19.5 remaining overs
{"_id":"5ed387138ebc3e908f68767a","slug":"umar-akmal-appeal-against-ban-will-hear-former-supreme-court-judge","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या थम जाएगा उमर अकमल का करियर, तीन साल के बैन की सजा पर PCB ने लिया बड़ा फैसला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्या थम जाएगा उमर अकमल का करियर, तीन साल के बैन की सजा पर PCB ने लिया बड़ा फैसला
Sun, 31 May 2020 04:03 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 31 May 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान की ओर से पिछली बार अक्तूबर में खेलने वाले उमर अकमल फिलहाल प्रतिबंध का सामना कर रहे हैं। अब उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) फकीर मोहम्मद मामले की सुनवाई करेंगे।
विज्ञापन
उमर अकमल की तीन साल की सजा के खिलाफ अपील पर सुनवाई करेंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने रविवार को यह जानकारी दी। अनुशासनात्मक पैनल ने अकमल को इस साल पाकिस्तान सुपर लीग से पहले भ्रष्ट संपर्क की जानकारी नहीं देने का दोषी पाते हुए उन्हें पिछले महीने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से प्रतिबंधित कर दिया था।
विज्ञापन
30 साल के अकमल ने अपने प्रतिबंध को चुनौती दी थी और पीसीबी ने कहा है कि न्यायमूर्ति खोखर अपील की सुनवाई की तारीख तय करेंगे। अकमल ने अपने मामले की सुनवाई में मदद के लिए संसदीय मामलों के प्रधानमंत्री के सलाहकार बाबर अवान की विधि फर्म की सेवाएं ली हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान सुपर लीग टीम क्वेटा ग्लेडिएटर्स की ओर से खेलने वाले अकमल को फरवरी में 2020 पीएसएल में इस्लामाबाद के खिलाफ पहले मैच से कुछ घंटे पूर्व निलंबित कर दिया गया था। इस बल्लेबाज ने अब तक 16 टेस्ट, 121 वन-डे और 84 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 1003, 3194 और 1690 रन बनाए।