फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   uae's performance were very poor against india

यूएई के खिलाफ मैच में एक नहीं कई कारनामे कर गई टीम इंडिया

Thu, 03 Mar 2016 08:48 PM IST
Updated Thu, 03 Mar 2016 08:48 PM IST
विज्ञापन
uae's performance were very poor against india

भारत एशिया कप के फाइनल में यूएई के खिलाफ मैच से पहले ही प्रवेश कर चुकी है। लेकिन इस औपचारिक मैच में भारत ने एक नहीं कई कीर्तिमान बना दिए। वहीं, दूसरी ओर मैच में यूएई की टीम भारत के आगे बेबस और लाचार नजर आई।

विज्ञापन


टीम इंडिया के तीन कारनामें यूएई की बल्लेबाजी से जुड़े है। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई ने 11वीं गेंद पर अपना खाता खोला। यह टी-20 में किसी अंतरराष्ट्रीय टीम का दूसरा सबसे धीमा प्रदर्शन है।
विज्ञापन


इससे पहले जिम्बाब्वे ने फरवरी 2010 ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 गेंदों में खाता खोला था। यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में किसी टीम का सबसे ज्यादा गेंदों में खाता खोलने का रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहा टीम इंडिया का दूसरा कारनामा

uae's performance were very poor against india

टीम इंडिया का दूसरा कारनामा भी यूएई की बल्लेबाजी को लेकर जुड़ा है। यूएई ने पॉवरप्ले में बल्लेबाजी करते हुए मात्र 21 रन बनाए। यह भारतीय टीम के खिलाफ टी-20 में किसी भी टीम का सबसे कम स्कोर है।

टीम इंडिया के खिलाफ पॉवरप्ले में दूसरा सबसे कम स्कोर भी इतना ही है, 2010 में जिम्बाब्वे ने हरारे में टीम इंडिया के खिलाफ टी-20 मुकाबले में 21 रन ही बनाए थे।

यूएई ने बना दिया एक और शर्मनाक रिकॉर्ड

uae's performance were very poor against india

भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी के दौरान पूरे 20 ओवरों में सूएई संघर्ष करती हुई ही नजर आई। भारतीय टीम का तीसरा कारनामा  यूएई को बेहद कम स्कोर पर रोकने से जुड़ा है।

यूएई ने टीम इंडिया के खिलाफ 81 रन बनाए। यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरा सबसे कम स्कोर है। जबकि पहले नंबर पर फरवरी 2010 में वेस्टइंडीज का जिम्बाब्‍वे के खिलाफ 7 विकेट पर 79 रन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed