फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   UAE qualified for T20 World Cup 2026 see list of all 20 teams

T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 की 20 टीमें तय, नेपाल और ओमान के बाद यूएई ने भी किया क्वालिफाई

Thu, 16 Oct 2025 10:51 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 16 Oct 2025 10:51 PM IST
सार

टी20 विश्व कप 2026 में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी। भारत और श्रीलंका मेजबान होने के नाते सीधे शामिल होंगे। वहीं टी20 विश्व कप 2024 की शीर्ष सात टीमें जिनमें अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका और वेस्टइंडीज को भी स्वत: प्रवेश मिला है। इसके अलावा न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और आयरलैंड ने अपनी टी20 रैंकिंग के आधार पर क्वालिफाई किया।

विज्ञापन
UAE qualified for T20 World Cup 2026 see list of all 20 teams
टी20 विश्व कप 2026 - फोटो : ICC

विस्तार

एशिया-ईएपी क्वालिफायर में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने गुरुवार को जापान को आठ विकेट से हराकर 2026 पुरुष टी20 विश्व कप के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया। इसी के साथ अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप के लिए सभी 20 टीमें तय हो गईं। इससे पहले बुधवार को नेपाल और ओमान की टीमों ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए क्वालिफाई किया था।
विज्ञापन

भारत और श्रीलंका में होगा विश्व कप का आयोजन
इस मुकाबले में यूएई के गेंदबाज हैदर अली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट मात्र 20 रन देकर झटके। जापान को 117 रनों पर रोकने के बाद, सलामी बल्लेबाज अलीशान शरफू और कप्तान मोहम्मद वसीम ने पहले विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी कर टीम को आसान जीत दिलाई। इस जीत के साथ यूएई ने नेपाल और ओमान के साथ 2026 विश्व कप में जगह बना ली है। यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका में आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 टीमों को चार ग्रुप में बांटा जाएगा
टी20 विश्व कप 2026 में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी। भारत और श्रीलंका मेजबान होने के नाते सीधे शामिल होंगे। वहीं टी20 विश्व कप 2024 की शीर्ष सात टीमें जिनमें अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका और वेस्टइंडीज को भी स्वत: प्रवेश मिला है। इसके अलावा न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और आयरलैंड ने अपनी टी20 रैंकिंग के आधार पर क्वालिफाई किया।

कनाडा ने अमेरिका क्वालिफायर से, जबकि इटली (पहली बार विश्व कप में), नीदरलैंड्स, नामीबिया और जिम्बाब्वे ने अपने-अपने क्षेत्रों से टिकट हासिल किया। टूर्नामेंट का प्रारूप पिछली बार जैसा ही रहेगा जिसमें 20 टीमों को चार ग्रुप में बांटा जाएगा, हर एक ग्रुप में पांच टीमें होंगी। हर टीम अपने समूह की बाकी चार टीमों से एक बार खेलेगी। हर एक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सुपर-8 दौर में पहुंचेंगी, जहां से चार सर्वश्रेष्ठ टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी और फिर दो फाइनलिस्ट खिताब के लिए भिड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed