{"_id":"642fbbeb11306934ca0a82ab","slug":"uae-bowler-jokingly-tries-to-hit-batter-hilarious-moment-at-icc-world-cup-qualifier-watch-video-2023-04-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: वर्ल्ड कप क्वालिफायर मुकाबले में UAE के बॉलर की बैटर को मारने की कोशिश, वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: वर्ल्ड कप क्वालिफायर मुकाबले में UAE के बॉलर की बैटर को मारने की कोशिश, वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
Fri, 07 Apr 2023 12:15 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 07 Apr 2023 12:15 PM IST
सार
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई ने 50 ओवर में सात विकेट गंवाकर 284 रन बनाए। आसिफ खान ने 82 रन और मोहम्मद वसीम ने 65 रन की पारी खेली। जवाब में जर्सी की टीम 218 रन पर ही सिमट गई।
विज्ञापन
मैच यूएई और जर्सी के बीच खेला गया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस साल अक्तूबर-नवंबर में भारत में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है। इसके लिए फिलहाल आईसीसी वर्ल्ड कप के क्वालिफायर मुकाबले खेले जा रहे हैं। इसी टूर्नामेंट के दौरान यूएई और जर्सी के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में एक मजाकिया पल भी देखने को मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
दरअसल, मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई ने 50 ओवर में सात विकेट गंवाकर 284 रन बनाए। आसिफ खान ने 82 रन और मोहम्मद वसीम ने 65 रन की पारी खेली। जवाब में जर्सी की टीम 218 रन पर ही सिमट गई। कार्तिक मयप्पन ने चार और जुनैद सिद्दिकी ने तीन विकेट झटके। इन शानदार प्रदर्शन के अलावा एक और चीज है जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा। यह है रोहन मुस्तफा का जोश लोरेन्सन को आउट करना।
विज्ञापन
विज्ञापन
जर्सी की पारी के 21वें ओवर के दौरान मुस्तफा ने जोश का कैच अपनी ही गेंद पर लपका। कैच लेने से पहले यूएई स्पिनर के हाथों में गेंद कई बार उछली, लेकिन अंत में मुस्तफा ने कैच पूरा किया। कैच करने के बाद वह काफी खुश दिखे और मजाकिया अंदाज में नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े हैरिसन कारल्योन को मारने की कोशिश की। इस घटना का वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
The Qualifier Play-off did have some bad blood, but there was this, and considering even Harrison Carlyon thought it was funny, I say play on 😂 pic.twitter.com/UoiRuPZRia
— Daniel Beswick (@DGBeswick1) April 6, 2023
मैच की बात करें तो 285 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जर्सी की टीम 66 रन से हार गई। कारल्योन ने 85 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन यह टीम को जिताने के लिए काफी नहीं था। एसा ट्राइब ने 48 गेंदों में 40 रन बनाए। यूएई के कार्तिक मयप्पन और जुनैद के अलावा जहूर खान ने दो और मुस्तफा ने एक विकेट लिया।