फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   U19 World Cup: India vs Nepal today in last Super Six match, IND vs NEP Under 19 Match Preview

U-19 World Cup: आखिरी सुपर सिक्स मैच में भारत का सामना आज नेपाल से, टूर्नामेंट में अब तक अजेय टीम इंडिया

Fri, 02 Feb 2024 11:20 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला,ब्लोमफोंटेन।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला,ब्लोमफोंटेन। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 02 Feb 2024 11:20 AM IST
सार

सुपर सिक्स से शीर्ष-दो टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी। उदय सहारन की कप्तानी वाली भारतीय टीम अभी तक टूर्नामेंट में हारी नहीं है और नेपाल जैसी कमजोर टीम से किसी उलटफेर की उम्मीद भी नहीं है।

विज्ञापन
U19 World Cup: India vs Nepal today in last Super Six match, IND vs NEP Under 19 Match Preview
भारतीय टीम - फोटो : BCCI

विस्तार

शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय टीम शुक्रवार को यहां आईसीसी अंडर-19 वनडे विश्वकप के ग्रुप वन के आखिरी सुपर सिक्स मैच में उतरेगी तो नेपाल को हराकर सेमीफाइनल में पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरने का लक्ष्य होगा।
विज्ञापन

सुपर सिक्स से शीर्ष-दो टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी। उदय सहारन की कप्तानी वाली भारतीय टीम अभी तक टूर्नामेंट में हारी नहीं है और नेपाल जैसी कमजोर टीम से किसी उलटफेर की उम्मीद भी नहीं है। भारत ने ग्रुप वन में सारे मैच जीते हैं, जबकि नेपाल ने एक भी मैच नहीं जीता। मुंबई के बल्लेबाज सरफराज के छोटे भाई मुशीर खान ने 81 से ऊपर की औसत से दो शतक समेत 325 रन बनाए हैं। मुशीर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 30 जनवरी को 126 गेंद में 131 रन बनाए जिसकी मदद से भारत ने 214 रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाएं हाथ के स्पिनर सौम्य पांडे ने अभी तक 12 विकेट ले लिए हैं। इन दोनों के अलावा कप्तान सहारन, विकेटकीपर बल्लेबाज अरावल्ली अवनी, आक्रामक हरफनमौला अर्शिन कुलकर्णी ने भी समय समय पर उम्दा प्रदर्शन किया है। सलामी बल्लेबाज आदर्श सिंह लगातार अच्छा नहीं खेल सके हैं, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्धशतक से उनका आत्मविश्वास बढ़ा होगा।
विज्ञापन

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नमन तिवारी ने पावरप्ले में अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं, नेपाल ने प्रारंभिक चरण में अफगानिस्तान को हराया था जिसमें कप्तान देव खानाल ने 58 रन बनाए जबकि मध्यम तेज गेंदबाज आकाश चंद ने पांच विकेट लिए थे।

भारतीय टीम का अब तक का सफर
भारतीय टीम ने अब तक चार मैच खेले हैं और चारों में जीत दर्ज की है। एशियाई चैंपियन बांग्लादेश के खिलाफ टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में टीम इंडिया ने 84 रन से जीत हासिल की थी। इसके बाद दूसरे मुकाबले में भारत ने आयरलैंड को 201 रन से हराया था। तीसरे मैच में यूएसए के खिलाफ टीम इंडिया ने 201 रन से जीत हासिल की थी। ये तीनों ग्रुप राउंड के मुकाबले थे। इसके बाद सुपर सिक्स के अपने पहले मुकाबले में भारतीय टीम न्यूजीलैंड को 214 रन से हराया था।

दोनों टीमें
भारत: आदर्श सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, मुशीर खान, उदय सहारन (कप्तान), अरावेली अवनीश (विकेटकीपर), प्रियांशु मोलिया, सचिन धस, मुरुगन अभिषेक, नमन तिवारी, राज लिम्बानी, सौमी पांडे, अंश गोसाई, धनुष गौड़ा, आराध्या शुक्ला, रुद्र पटेल, प्रेम देवकर, मोहम्मद अमान, इनेश महाजन।

नेपाल: अर्जुन कुमल, बिपिन रावल (विकेटकीपर), आकाश त्रिपाठी, देव खनाल (कप्तान), बिशाल बिक्रम केसी, गुलशन झा, दीपक बोहरा, दीपेश कंडेल, सुभाष भंडारी, आकाश चंद, दुर्गेश गुप्ता, तिलक भंडारी, हेमंत धामी, उत्तम थापा मगर, दीपक बोहरा, दीपक डुमरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed