U-19 WC: चैंपियन बनने के बाद खूब नाचीं भारत की बेटियां, 'काला चश्मा' गाने पर किया डांस, देखें ICC का VIDEO
जीत के बाद भारतीय टीम का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, भारतीय खिलाड़ियों ने जीत के बाद 'काला चश्मा' गाने पर खूब डांस किया। इसका वीडियो खुद आईसीसी ने शेयर किया है।
विस्तार
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
Scenes from the Indian dressing after the 🏆 triumph 🥳#U19T20WorldCup pic.twitter.com/BzFsFpNBxm
— ICC (@ICC) January 29, 2023
भारतीय महिल टीम की तरह पिछले साल पुरुषों के अंडर-19 विश्व कप में भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को हराया था और चैंपियन बने थे। यह अजब संयोग है कि भारतीय अंडर-19 पुरुष और महिला दोनों टीमें इंग्लैंड को हराकर ही चैंपियन बनी हैं। यश ढुल की कप्तानी में पिछले साल भारत ने अंडर-19 विश्व कप जीता था। हालांकि, वह टूर्नामेंट 50 ओवर के फॉर्मेट में खेला गया था। वहीं, महिला टीम की कप्तान शेफाली वर्मा रहीं।
U19 Women’s T20 World Cup Champions 🤩
— ICC (@ICC) January 29, 2023
U19 Men’s Cricket World Cup Champions 🤩
The future of Indian cricket is in safe hands 🙌#U19T20WorldCup pic.twitter.com/BJcX46lRGZ
ग्रुप-डी में भारत को रखा गया था
भारत को ग्रुप-डी में दक्षिण अफ्रीका, यूएई और स्कॉटलैंड के साथ रखा गया था। ग्रुप स्टेज के अपने पहले मैच में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराया था। इसके बाद यूएई को भारत ने 122 रन और स्कॉटलैंड को 83 रनों के बड़े अंतर से हराया था।
सुपर सिक्स में मिली एकमात्र हार
सुपर-सिक्स स्टेज के ग्रुप-वन में भारत का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से हुआ। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने सात विकेट से जीत दर्ज की। यह इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की पहली और एकमात्र हार थी। इसके बाद सुपर सिक्स के ही दूसरे मैच में भारत ने श्रीलंकाई टीम को सात विकेट से शिकस्त दी और सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया। सेमीफाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराया। फाइनल को सात विकेट से जीतकर भारतीय टीम चैंपियन बन गई।
कई खिलाड़ियों का सीनियर टीम में हो सकता है चयन
भारत की अंडर-19 टीम की कई खिलाड़ियों का अगले महीने होने वाले सीनियर महिला टी20 विश्व कप टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में चयन हो सकता है। शेफाली वर्मा के अलावा श्वेता सहरावत, पार्श्वी चोपड़ा और ऋचा घोष जैसी खिलाड़ी सीनियर टीम में जगह बना सकती हैं।