{"_id":"63dc7c8f284f2020127e37fe","slug":"u-19-wc-champion-u-19-indian-women-s-team-warmly-welcomed-at-delhi-airport-see-photos-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"U-19 WC: चैंपियन अंडर-19 भारतीय महिला टीम का दिल्ली एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत, देखें तस्वीरें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
U-19 WC: चैंपियन अंडर-19 भारतीय महिला टीम का दिल्ली एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत, देखें तस्वीरें
Fri, 03 Feb 2023 08:46 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 03 Feb 2023 08:46 AM IST
सार
फैंस ने खिलाड़ियों पर फूलों की वर्षा भी की और साथ ही बड़े उत्साह और खुशी के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय महिला अंडर-19 टीम का दिल्ली एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। टीम गरुवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) एयरपोर्ट पहुंची। वहां ढोल बाजों के साथ खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। भारत ने हाल ही में फाइनल में इंग्लैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया था। यह महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप का पहला संस्करण था।
फैंस ने खिलाड़ियों पर फूलों की वर्षा भी की और साथ ही बड़े उत्साह और खुशी के साथ स्वागत किया। इससे पहले बुधवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय महिला अंडर-19 टीम को अहमदाबाद में सम्मानित किया था। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए सम्मान समारोह में बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को पांच करोड़ रुपये पुरस्कार के तौर पर दिए। कार्यक्रम में सचिन तेंदुलकर, बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और सचिव जय शाह मौजूद रहे।
विज्ञापन
युवा महिला क्रिकेटरों को संबोधित करते हुए सचिन तेंदुलकर ने कहा था- मैं बधाई देना चाहता हूं अंडर-19 टीम को। यह एक शानदार उपलब्धि है। पूरा देश इस जीत का जश्न मना रहा है और लोग आने वाले समय में इससे काफी प्रेरणा ले सकेंगे। आपके इस वर्ल्ड कप को जीतकर कई युवा लड़कियों को क्रिकेट चुनने के लिए प्रेरित किया है। मुझे आशा है कि आप आगे भी ऐसी ही युवाओं को प्रेरित करती रहेंगी। हमें हमेशा अपने फाउंडेशन को याद रखना चाहिए। कहां से हमने इस जीत की नींव रखी। हमें बीसीसीआई के योगदान को याद रखना चाहिए, चाहे वह अध्यक्ष रोजर बिन्नी हों या जय शाह या राजीव शुक्ला।
भारत की महिला अंडर -19 टीम ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफस्ट्रूम में टी20 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर विश्व कप जीता। यह महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप का पहला संस्करण था। उसके तुरंत बाद जय शाह ने एक फरवरी को अहमदाबाद में भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 को देखने के लिए टीम को आमंत्रित किया था। इस जीत के साथ ही महिला क्रिकेट में ट्रॉफी के लिए भारत का लंबा इंतजार खत्म हुआ।

दिल्ली: अंडर-19 भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचीं। एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। pic.twitter.com/O32tbWV6hA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 2, 2023