फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   U-19 T20 World Cup Netizens surprised to see usa womens under-19 team said is this India B team

U-19 T20 World Cup: अमेरिका की महिला अंडर-19 टीम को देखकर लोग हुए हैरान, कहा- क्या यह इंडिया बी टीम है?

Thu, 15 Dec 2022 08:37 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: रोहित राज Updated Thu, 15 Dec 2022 08:37 PM IST
सार

अमेरिका की टीम अगले महीने दक्षिण अफ्रीका में होने वाले पहले आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप में हिस्सा लेगी। उसने गीतिका कोडाली, अनिका कोलन, अदिति चुडासमा और भूमिका भद्रराजू को टीम में जगह दी है।

विज्ञापन
U-19 T20 World Cup Netizens surprised to see usa womens under-19 team said is this India B team
अमेरिका की महिला टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका ने अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के लिए टीम का एलान किया है। अमेरिका की टीम अगले महीने दक्षिण अफ्रीका में होने वाले पहले आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप में हिस्सा लेगी। उसने गीतिका कोडाली, अनिका कोलन, अदिति चुडासमा और भूमिका भद्रराजू को टीम में जगह दी है। इन खिलाड़ियों के नाम को पढ़ने के बाद फैंस हैरान हो गए।
विज्ञापन


अमेरिका क्रिकेट ने 15 खिलाड़ियों की टीम घोषित है। दक्षिण अफ्रीका में 14 से 29 जनवरी तक आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप का आयोजन होगा। यूएसए टीम में शामिल अधिकांश खिलाड़ी भारतीय मूल की हैं। टीम की कप्तानी गीतिका कोडाली कर रही हैं, जबकि कोचिंग टीम का नेतृत्व वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल कर रहे हैं।
विज्ञापन


अमेरिका का मुकाबला ग्रुप-ए में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और श्रीलंका से होगा। उसकी टीम को देखकर लोग ट्विटर पर कह रहे हैं कि यह इंडिया बी टीम है।









विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed