{"_id":"66597c389372e435e90417c1","slug":"two-times-champion-west-indies-beat-australia-in-t20-world-cup-warm-up-match-nicholas-pooran-shines-2024-05-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup Warm-up: दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज ने दिखाया दम, ऑस्ट्रेलिया को अभ्यास मैच में हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup Warm-up: दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज ने दिखाया दम, ऑस्ट्रेलिया को अभ्यास मैच में हराया
Fri, 31 May 2024 01:04 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ऑफ स्पेन

Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 31 May 2024 01:04 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया ने नामीबिया के साथ पहले अभ्यास मैच के बाद एक बार फिर नौ खिलाड़ियों को ही उतारा। चयनकर्ता जॉर्ज बेली और कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने फील्डिंग के दौरान ही पूरी टीम उतारी।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज
- फोटो : ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टी20 विश्व कप शुरू होने से पहले ही सह-मेजबान और दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज ने वनडे विश्व कप की विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया को पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए अभ्यास मुकाबले में हराकर अपना दम दिखाया। वेस्टइंडीज ने निकोलस पूरन और कप्तान रोवमैन पोवेल के अर्धशतकों के दम पर ऑस्ट्रेलिया को पहले अभ्यास मैच में 35 रन हराया।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज ने खड़ा किया विशाल स्कोर
पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने पूरन के 25 गेंद पर पांच चौके और आठ छक्कों की मदद से 75 रन और कप्तान पोवेल के 25 गेंद पर चार चौके और चार छक्के के दम पर 52 रन की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 257 रन बनाए। इन दो बल्लेबाजों के अलावा शेरफाने रदरफोर्ड ने 18 गेंद में नाबाद 47 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने भी जमकर प्रहार किए और कंगारू टीम के लिए जोश इंगलिस ने 30 गेंद पर 55 रन और नाथन एलिस ने 22 गेंद में 39 रन की पारी खेली। बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम सात विकेट पर 222 रन ही बना सकी। वेस्टइंडीज के लिए अल्जारी जोसेफ और गुडाकेश मोती ने दो-दो विकेट लिए।

फिर नौ खिलाड़ियों के साथ उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम
ऑस्ट्रेलिया ने नामीबिया के साथ पहले अभ्यास मैच के बाद एक बार फिर नौ खिलाड़ियों को ही उतारा। चयनकर्ता जॉर्ज बेली और कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने फील्डिंग के दौरान ही पूरी टीम उतारी। ऑस्ट्रेलिया को कप्तान पैट कमिंस, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, कैमरन ग्रीन और ट्रेविस हेड की कमी खली जो अभी तक आईपीएल खत्म होने के बाद यहां पहुंचे नहीं हैं।

नामीबिया को भी मिली जीत
अन्य मैचों में नामीबिया ने पापुआ न्यू गिनी को डकवर्थ लुईस प्रणाली से तीन रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पापुआ न्यू गिनी की टीम सात विकेट पर 109 रन ही बना सकी। नामीबिया ने 16.5 ओवर में छह विकेट पर 93 रन बना लिए थे जब बारिश शुरू हुई। उस समय टीम डकवर्थ लुईस प्रणाली से आगे थी जिस कारण उसे विजेता घोषित किया गया। वहीं, डलास में कनाडा और नीदरलैंड के बीच मैच एक भी गेंद फेंके बिना रद्द हो गया।