परिणीति को ट्वीट करने वाले हार्दिक पांड्या को कहा गया- 'क्रिकेट पर ध्यान दो'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के ट्वीट पर रिप्लाई किया था, जिसने सोशल मीडिया पर काफी ध्यान आकर्षित किया है। दोनों के बीच हो चुकी मजाकिया बातचीत से लोगों ने यह अनुमान लगा लिया कि हार्दिक और परिणीति के बीच रोमांस चल रहा है।
गौरतलब है कि इन सबकी शुरुआत 1 सितंबर को परिणीति के एक ट्वीट से हुई, जिसमें उन्होंने एक पुरानी साइकिल की फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा, 'सबसे शानदार पार्टनर के साथ परफेक्ट ट्रिप, प्यार हवा में में है।'
The perfect trip with the most amazing partner 😘 Love is in the air!!! ❤❤❤ pic.twitter.com/fN6BwarmFv
विज्ञापन विज्ञापन— Parineeti Chopra (@ParineetiChopra) September 1, 2017
परिणीति के इस ट्वीट पर कई लोगों ने रिप्लाई किया, लेकिन आकर्षण का केंद्र पांड्या का जवाब बना। टीम इंडिया के ऑलराउंडर ने रिप्लाई किया, 'परिणीति क्या मैं अनुमान लगा सकता हूं? मेरे ख्याल से ये क्रिकेट और बॉलीवुड की दूसरी लिंक बनने वाली है। वैसे आपने अच्छी फोटो ली है।'
@ParineetiChopra Can I guess?
— hardik pandya (@hardikpandya7) September 2, 2017
I think this is a second Bollywood & Cricket link. :p
Great click by the way. https://t.co/vWh2LIvTwa
परिणीति भी जवाब देने से नहीं चूकी और रिप्लाई में अगले दिन कहा, 'हाहाहा, हो सकता है, या नहीं भी हो सकता है। सुराग इसी तस्वीर में छिपा है।' हालांकि पंड्या के साथ अफेयर की चर्चा शुरू होने पर परिणीति चोपड़ा ने थोड़ी देर के बाद स्पष्ट किया कि जिस पार्टनर की चर्चा उन्होंने की थी वह श्याओमी के आने वाले फोन 5x की लॉन्चिंग के लिए है।
@hardikpandya7 Hahaha. Maybe. Maybe not. All I can say is that the clue is in the pic itself!!!
— Parineeti Chopra (@ParineetiChopra) September 2, 2017
फिर पांड्या को इन्होंने कहा- क्रिकेट पर ध्यान दो
क्रिकेटर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस के बीच सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर आमतौर पर ऐसी बातचीत देखने को नहीं मिलती है, लेकिन इन दोनों की बातचीत से फैंस को बहुत कुछ सोचने को मिल गया है। जहां परिणीति के फॉलोअर्स इससे उत्साहित नजर आए, वहीं पांड्या के फैंस ने उन्हें क्रिकेट पर ध्यान लगाने की सलाह दी है।
ladka heroine k upar lattu ho chuka hai. game pe dhyan de bhai.
— Liku Manahira 🔵 (@LikuManahira) September 2, 2017
bhai NO hai click me ,cricket pe dhyan do 2019me apsehi ummide hai,is bar to bach gaye paki
— kiran patil (@kirankpatil18) September 3, 2017
Bhai focous on your game.otherwise you will loose everything you gained.
— Bireswar Mishra (@alex_bireswar) September 3, 2017
Bhai hardhik bhoat zaldi me hey Kay Abhi to bhoat fhemas hona baki hai ... apne game dhyan dena nahi to 2019 wc bhot door ki bat hai...
— @godgemanoj (@godgemanoj1) September 4, 2017
Playing par dhyan dijiye pandya g
— Niraj singh rajput (@Nirajsi90707289) September 4, 2017
बता दें कि पांड्या ने पिछले कुछ समय में काफी लोकप्रियता हासिल की है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में संपन्न हुई टेस्ट सीरीज में अपने करियर का डेब्यू शतक जमाया। इस पर खुशी व्यक्त करते हुए प्रमुख चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा, 'अगर पांड्या विनम्र बने रहे तो मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में उनकी तुलना कपिल देव से जरुर होगी।'