राहुल द्रविड़ के लिए सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों का तांता, इन दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के दीवार माने जाने वाले पूर्व दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज वो 45 साल के हो गए। 11 जनवरी 1973 को इंदौर में जन्में कर्नाटक के इस बल्लेबाज को टीम इंडिया के 'मिस्टर रिलायबल' और 'द वॉल' के नाम से भी जाना जाता है। साल 1996 में द्रविड़ ने श्रीलंका के खिलाफ सिंगर कप में डेब्यू किया था।
टीम इंडिया के महान बल्लेबाज और पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के नाम टेस्ट क्रिकेट खेलने वाली सभी टीमों के खिलाफ शतक ठोकने का अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है। क्रिकेट के जेंटलमैन कहे जाने वाले द्रविड़ को मुश्किल से मुश्किल परिस्थियों में भी विरोधी टीम के सामने दीवार की तरह खड़े होकर मैच जिताने वाले खिलाड़ियों के रूप में जाना जाता हैं।
पढ़ेंः- B'day special: यूं ही नहीं द्रविड़ को ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने दिया था 'द वॉल' का टैग, ये है असली वजह
आइये जानते हैं कि आज उनके जन्मदिन के मौके पर किन-किन दिग्गज खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर बर्थडे विश कियाः-
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इरफान पठान ने ट्वीट कर राहुल द्रविड़ को लिखा 'हैप्पी बर्थडे 'द वॉल'।'
Happy birthday to the wall #RahulDravid pic.twitter.com/s2P8n4ZBLt
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) January 11, 2018
टीम इंडिया के पूर्व महान दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ट्वीट कर कह, 'हमारे बीच बहुत सारे 'दीवार' हो सकते हैं, लेकिन अभी तक राहुल द्रविड़ उनमें से एक हैं। हैप्पी बर्थडे, जैम्मी! अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए शुभकामनाएं।'
There might be many strong walls around us but the greatest yet is the one and only, #RahulDravid. Happy birthday, Jammy! My best wishes for the U-19 World Cup. #HappyBirthdayDravid pic.twitter.com/RICNJXzIWM
— sachin tendulkar (@sachin_rt) January 11, 2018
हरभजन सिंह ने ट्वीट कर कहा, 'टीम इंडिया के दीवार कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ को जन्मदिन की शुभकामनाएं। क्या प्लेयर थे राहुल द्रविड़। इस दौरान उन्होंने एक गाना 'ना कोई है, ना कोई था...क्रिकेट में तुम्हारे जैसा' द्रविड़ को डेडिकेट किया। जबरदस्त बल्लेबाजी क्षमता और स्लिप कैचर।
Wishing a very happy birthday to the Great Wall of India.. #RahulDravid what a player..a song from Bollywood I wanna dedicate to u is NA KOI HAI NA KOI THA.....CRICKET MAI TUMHARE JAISA.. Class apart👊 outstanding batting skills and slip catcher👏🇮🇳🇮🇳🏏 pic.twitter.com/QW2qCfl8hR
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) January 11, 2018
हेमंग बदानी ने लिखा, 'यदि सुशीलता और सादगी को ईंटों में मापा जाता था, तो राहुल द्रविड़ अब तक चीन की अपनी 'महान दीवार' बना लेते। उनको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए बधाई।'
If humbleness & simplicity were measured in bricks, Rahul Dravid would have made his own 'Great Wall' of China by now. Wishing him a very Happy Birthday and good luck for the #U19CWC 🎂 pic.twitter.com/e7eSp5SiAU
— Hemang Badani (@hemangkbadani) January 11, 2018
इसके साथ ही बीसीआई और आईसीसी ने भी राहुल द्रविड़ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
Commitment, Consistency, Class. Here's wishing a very Happy Birthday to Former #TeamIndia Skipper Rahul Dravid #HappyBirthdayDravid pic.twitter.com/FTgk1SjdT9
— BCCI (@BCCI) January 11, 2018
13,288 Test runs
— ICC (@ICC) January 11, 2018
10,889 ODI runs
48 international centuries
1 legendary career
Happy Birthday Rahul Dravid! pic.twitter.com/R1kdkFQH5w
गौरतलब है कि अपने क्रिकेट करियर में राहुल द्रविड़ ने 164 टेस्ट में उन्होंने 52.31 की औसत से 13288 रन बनाए, जिसमें 36 शतक और 63 अर्धशतक शामिल रहे। इसी तरह 344 वन-डे मैचों में द्रविड़ ने 39.16 की औसत से 10889 रन बनाए, जिसमें 12 शतक और 83 अर्धशतक शामिल हैं। इतना ही नहीं द्रविड़ को स्लिप का बेहतरीन फिल्डरों में भी शुमार किया जाता था।