फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चैंपियंस ट्रॉफी 2017: इन 6 बल्लेबाजों पर होगी सभी की नजरें

Thu, 01 Jun 2017 11:32 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Thu, 01 Jun 2017 11:32 AM IST
विज्ञापन
Top 5 batsmen to watch out for in upcoming 2017 ICC Champions Trophy
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली - फोटो : Getty
आईपीएल का दसवां सीजन खत्म होते ही अब सबकी नजर इंग्लैंड में 1 जून से होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी पर हैं। मिनी वर्ल्ड कप के नाम से मशहूर इस प्रतियोगिता के पहले मैच में इंग्लैंड का मुकाबला बांग्लादेश से होगा। टूर्नामेंट में खेल रही 8 टीमों में से कुछ चुनिंदा बल्लेबाज हैं, जो अपनी टीम के लिए पासा पलटने का माद्दा रखते हैं। जानिए किन धाकड़ बल्लेबाजों पर होंगी सभी की नजरें:

चैंपियंस ट्रॉफी 2017: इन 6 बल्लेबाजों पर होगी सभी की नजरें

Top 5 batsmen to watch out for in upcoming 2017 ICC Champions Trophy
डेविड वॉर्नर - फोटो : getty
डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया)
ऑस्ट्रेलिया का सलामी बल्लेबाजी ने आईपीएल में ऑरेंज कैप अपने नाम की। शुरुआती ओवरों में बल्ले से तबाही मचाने वाले वॉर्नर हमेशा ही पांचवे गीयर में खेलते हैं। पिछले 10 वनडे में वॉर्नर ने 5 शतक जमाए हैं, जिसमें से 3 दफा उन्होंने 150 का आंकड़ा पार किया है। आईसीसी रैंकिंग में नंबर 2 बल्लेबाज वॉर्नर चाहेंगे कि अपनी आईपीएल की फॉर्म को जारी रखें।

चैंपियंस ट्रॉफी 2017: इन 6 बल्लेबाजों पर होगी सभी की नजरें

Top 5 batsmen to watch out for in upcoming 2017 ICC Champions Trophy
जो रूट - फोटो : ESPN
जो रूट (इंग्लैंड)
आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने वाले जो रूट ने पिछले एक साल में वनडे में अच्छा खेल दिखाया है। दुनिया उन्हें इंग्लैंड क्रिकेट का भविष्य मानती है, जो संभवत: वो अपने प्रदर्शन से साबित भी करते हैं। रूट को घरेलू कंडिशंस का खासा फायदा मिलेगा। 2016-17 सीजन में रूट ने 81.75 की औसत से रन कूटे हैं। रूट ने 85 वनडे में 9 शतक जड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी 2017: इन 6 बल्लेबाजों पर होगी सभी की नजरें

Top 5 batsmen to watch out for in upcoming 2017 ICC Champions Trophy
एबी डीविलियर्स
एबी डीविलियर्स (साउथ अफ्रीका)
दुनिया से सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक एबी डीविलियर्स के लिए इस साल का आईपीएल कतई अच्छा नहीं गया। मगर, 216 वनडे के अनुभव में 100 से अधिक का स्ट्राइक रेट रखने वाले एबी कभी भी गीयर बदल कर जितने चाहें उतने रन बना सकते हैं। मगर आईपीएल-10 के 9 मैचों सिर्फ 1 फिफ्टी बनाने वाले एबी इस साल चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी टीम के सेनानायक बनना चाहेंगे।
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी 2017: इन 6 बल्लेबाजों पर होगी सभी की नजरें

Top 5 batsmen to watch out for in upcoming 2017 ICC Champions Trophy
केन विलियमसन - फोटो : twitter
केन विलियमसन (न्यूजीलैंड)
क्रिकेट में एक कहावत है, जिसका मतलब है कि फॉर्म आती-जाती रहती है, मगर क्लास बरकरार रहती है। किवी कप्तान केन विलियमसन उसी क्लास के बल्लेबाज हैं, जो उन्हें वर्ल्ड के टॉप प्लेयर्स में से एक बनाती हैं। विलियमसन की बल्लेबाजी का लुत्फ उठाने वालों की कोई कमी नहीं। धीरे-धीरे वार करने वाला यह बल्लेबाज जब अपने रंग में होता है, तो विपक्षियों के रंग ही उड़ा देता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed