फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   tiwary again injured, out for four month

मनोज तिवारी फिर चोटिल, चार महीने मैदान से रहेंगे दूर

Thu, 27 Jun 2013 05:23 PM IST
कोलकाता
कोलकाता Updated Thu, 27 Jun 2013 05:23 PM IST
विज्ञापन
tiwary again injured, out for four month

प्रतिभाशाली क्रिकेटर मनोज तिवारी का चोटिल होने का सिलसिला जारी है। चोटिल होने से उनके एक और सीरीज में खेलने की योजना पर पानी फिर गया है।

विज्ञापन


घुटने की चोट की वजह से मनोज चार महीने मैदान से बाहर रहेंगे। यहां कालीघाट क्रिकेट क्लब के॒ लिए फुटबॉल ड्रिल के दौरान उनके बाएं घुटने में चोट लग गई थी।

नए चोट से 24 जुलाई से शुरू हो रहे जिम्बाब्वे के भारत दौरे के लिए उनका उपलब्ध रहना संदिग्ध हो गया है।

बीसीसीआई ने डॉ. एंड्रयू विलियम्स से मिलने के लिए उन्हें 29 जून को इंग्लैंड जाने के लिए कहा है। विलियम्स ऑर्थोपैडिक्स सर्जन और घुटने के विशेषज्ञ हैं।

विलियम्स पहले भी कई क्रिकेटरों का इलाज कर चुके हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू फ्लिंटाफ और शोएब अख्तर के अलावा हाल ही में चेतेश्वर पुजारा का विलियम्स ने इलाज किया था।
विज्ञापन


साल में दूसरी बार हुए मैदान से बाहर
इस साल ऐसा दूसरी बार हुआ है जब तिवारी को चोट के कारण मैदान से दूर होना पड़ा है। इससे पूर्व मार्च में विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में दिल्ली के खिलाफ कंधे में चोट लगने से एक माह के लिए मैदान से दूर रहना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी साल आईपीएल में 26 अप्रैल को पंजाब किंग्स इलेवन के खिलाफ मुकाबले के दौरान उनके दाएं हाथ में खरोंच आ गई थी जिस कारण उन्हें एक हफ्ते मैदान से दूर रहना पड़ा था।

पिछले साल दिसंबर में रणजी ट्रॉफी के दौरान बैक इंजरी से पीड़ित होने के कारण तिवारी को छह हफ्ते मैदान से दूर होना पड़ा जिस कारण उन्होंने इंग्लैंड और पाकिस्तान के खिलाफ ट्वंटी-20 और वनडे सीरीज खेलने का मौका गंवा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed