फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Tim Paine is new captain of Australian cricket team after steve smith

क्रिकेट छोड़कर नौकरी करने चला गया था यह क्रिकेटर, पलटी किस्मत और बन गया ऑस्ट्रेलिया का कप्तान

Wed, 28 Mar 2018 11:34 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 28 Mar 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
Tim Paine is new captain of Australian cricket team after steve smith
tim paine

क्रिकेट से लेकर ऑस्ट्रेलिया के राजनीतिक गलियारों में इन दिनों बॉल टेंपरिंग का विवाद गूंज रहा है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के सीईओ जेम्स सदरलैंड ने कप्तानी से बर्खास्त चल रहे स्टीव स्मिथ के अलावा डेविड वॉर्नर और बैनक्राफ्ट को सस्पेंड करते हुए स्वदेश लौटने का आदेश दिया। वहीं स्मिथ की जगह अब विकेटकीपर बल्लेबाज टिम पेन को टीम की कमान सौंपी गई है।

विज्ञापन


टिम पेन के करियर पर नजर डालें तो वह हमेशा से टीम से अंदर-बाहर होते रहे हैं। सात साल के करियर में उनकी चार महीने पहले ही टीम में एंट्री हुई है। इतना ही नहीं पिछले साल टिम ऑस्ट्रेलिया की क्षेत्रीय तस्मानिया टीम से बाहर थे। अपने करियर में ज्यादा ऊंचाइयां हासिल न कर पाने के बाद निराश होकर आखिरकार उन्होंने क्रिकेट छोड़ने का फैसला कर लिया था।
विज्ञापन


इसके बाद क्रिकेट के उपकरण बनाने वाले कंपनी कूकाबूरा से उन्हें जॉब का ऑफर मिला था। इस जॉब को करने के लिए वह मेलबर्न भी जा चुके थे, लेकिन तभी तस्मानी एक बड़े संकट में आ गई। उस वक्त अधिकारियों ने कोच डैन मार्श को बर्खास्त कर टिम को फिर से वापस बुला लिया और दो साल का एक्सटेंशन भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Tim Paine is new captain of Australian cricket team after steve smith
tim paine

साल 2016 में फिर से वह तस्मानिया से बाहर हो गए। इसके बाद उन्होंने अगले दो साल तक टीम में वापसी करने के लिए काफी संघर्ष किया। आखिरकार चार महीने पहले उनकी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में वापसी हुई और उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें द. अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा दौर पर मौका दिया गया।

बता दें कि रिकी पोंटिंग के संन्यास के बाद माइकल क्लार्क और टिम पेन को नए कप्तान के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन इस वक्त भी टिम को किस्मत का साथ नहीं मिला। दरअसल एक मैच के दौरान उनकी उंगली में चोट आ गई और उन्हें कुछ दिनों के लिए क्रिकेट से दूर रहना पड़ा। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को जल्दी ही एक नए कप्तान की जरूरत थी। एक मजबूत विकल्प होने के बावजूद टिम को कप्तान नहीं बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed