{"_id":"63748d09b45ce91fd9544e7b","slug":"this-team-city-of-hyderabad-will-always-be-special-to-me-kane-williamson-s-farewell-message-to-srh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kane Williamson: हैदराबाद की टीम से अलग होकर भावुक हुए केन विलियम्सन, बोले- यह शहर, यह टीम हमेशा खास रहेगी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Kane Williamson: हैदराबाद की टीम से अलग होकर भावुक हुए केन विलियम्सन, बोले- यह शहर, यह टीम हमेशा खास रहेगी
Wed, 16 Nov 2022 12:41 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 16 Nov 2022 12:41 PM IST
सार
केन विलियम्सन आठ साल तक सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा रहे। इस दौरान 2016 में उनकी टीम चैंपियन भी बनी। अब टीम से अलग होने के बाद वह भावुक हो गए।
विज्ञापन
केन विलियमसन
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने कुछ चौकाने वाले फैसले किए हैं। हैदराबाद ने टीम ने कप्तान केन विलियम्सन को ही रिलीज कर दिया है। उनके साथ ही विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन को भी टीम से बाहर कर दिया गया है। केन विलियम्सन लंबे समय से टीम का हिस्सा थे। वह 2015 में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ जुड़े और अब आठ साल बाद इस टीम से अलग हुए हैं। इस दौरान 2016 में विलियम्सन ने हैदराबाद का हिस्सा रहते हुए आईपीएल ट्रॉफी भी जीती।
सनराइजर्स की टीम से अलग होने के बाद विलियम्सन भावुक हो गए और फैंस से अपने दिल की बात कही। उन्होंने हैदराबाद की टीम, साथ खिलाड़ी, स्टाफ और फैंस का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि आप सभी लोगों ने इस यात्रा को और सुखद बनाया।
इंस्टाग्राम पर विलियम्सन ने लिखा "फ्रेंचाइजी, साथी खिलाड़ी, स्टाफ और हमेशा शानदार रहने वाली ऑरेंज आर्मी, मजेदार आठ साल के लिए शुक्रिया। यह टीम और हैदराबाद का शहर हमेशा मेरे लिए खास रहेंगे।"
विज्ञापन
विलियमसन के लिए आईपीएल 2022 कुछ खास नहीं रहा। 13 मैचों में वह 19.64 की औसत से केवल 216 रन ही बना सके। उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला। उनका स्ट्राइक रेट भी 93.51 का रहा। इसके अलावा इस साल, उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 12 टी20 में 34.72 की औसत से दो अर्धशतकों के साथ 382 रन बनाए हैं। हालांकि , उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 119.00 का रहा।
विलियम्सन अब तक आईपीएल में सिर्फ हैदराबाद की टीम के लिए ही खेले हैं। 2015 में अपने आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले विलियम्सन ने 76 मैचों में 36.22 के औसत से 2,101 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 18 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें 89 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।
उनका सबसे शानदार सीजन 2018 में था, जब उन्होंने 17 मैचों में 52.50 की औसत से 735 रन बनाए थे। विलियमसन ने 84 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ आठ अर्धशतक बनाए थे। वह उस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।