टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का शर्मा अक्सर स्टेडियम पहुंचकर अपने पति को चीयर करती नजर आती है। मगर क्या आपने कभी सोचा कि मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की पत्नी उन्हें मैदान में कभी चीयर करने क्यों नहीं पहुंची।
हाल ही में, सचिन तेंदुलकर, गौरव कपूर के प्रसिद्ध टॉक शो ‘ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस’ में थे, जहां उन्होंने अपने पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन से संबंधित कई चीजें प्रकट कीं थी। शो के दौरान, सचिन ने खुलासा किया कि उनकी पत्नी ने कभी भी अपने किसी भी मैच में भाग नहीं लिया।
महान बल्लेबाज ने कहा, 'अंजलि कभी स्टेडियम नहीं आती थी। एक बार 2004 में ऑस्ट्रेलिया दौरे की बात है। अंजलि मैदान पर मैच देखने आई थी। हम बॉक्सिंग डे टेस्ट खेल रहे थे। ब्रेट ली मेरे सामने गेंदबाजी करने आए थे। पहली गेंद उन्होंने डाली, जिस पर मेरे बल्ले का किनारा लगा और विकेटकीपर ने कैच लपका। अंजलि उठी और मैदान से चली गई।'
तेंदुलकर ने आगे कहा, 'इसके बाद अंजलि कभी मेरा मैच देखने के लिए नहीं आई। अगली बार जब वह मैच देखने आई तो मेरे करियर का आखिरी टेस्ट मैच था।'
सचिन तेंदुलकर फिलहाल आईपीएल में मुंबई इंडियंस के मेंटर बने हुए हैं। फ्रैंचाइजी के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं बहुत कम है। सचिन तेंदुलकर को उम्मीद है कि उनकी टीम को भाग्य का सहारा मिलेगा और टीम किसी तरह प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी।