टीम इंडिया के तीन कप्तानों का ये है अजब संयोग, मतलब सफलता पक्की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के वर्तमान कप्तान विराट कोहली सहित दो पूर्व भारतीय कप्तान का वनडे में सर्वाधिक रनों का स्कोर एक बराबर है। इसे महज एक संयोग ही कहा जाएगा कि तीनों कप्तानों का उच्चतम स्कोर 183 रन ही है। सिर्फ फर्क इतना ही है कि दो कप्तान 183 पर आउट हो गए , जबकि एक 183 पर नॉटआउट रहे। इन कप्तानों की सूची में विराट कोहली, महेन्द्र सिंह धोनी और सौरव गांगुली का नाम शामिल है। लेकिन इन आंकड़ों की एक रोचक बात यह है कि तीनों खिलाड़ियों ने अपने वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी टीम का कप्तान बनने से पहले खेली। कप्तान बनने के बाद तीनों ही इस अपने उच्चतम स्कोर तक दोबारा नहीं पहुंच सके।
विराट कोहली
विराट ने साल 2012 में बांग्लादेश में आयोजित एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ 183 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया को शानदार जीत दिलाई थी। विराट ने 148 गेंदों में 183 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। उस मैच में विराट को मैन ऑफ दि मैच का खिताब भी मिला था। विराट ने अभी तक के करियर में 195 मैच खेले हैं, जिसमें 30 शतक और 44 अर्धशतक शामिल हैं। कोहली की कप्तानी में भारत ने 36 मैचों में से 28 में जीत हासिल की है। जबकि 7 में हार का सामना करना पड़ा और 1 का कोई भी नतीजा नहीं निकला।
सौरव गांगुली
गांगुली ने साल 1999 में इंग्लैंड में खेले गए आईसीसी विश्वकप के दौरान श्रीलंका के खिलाफ 158 बॉल में 183 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी, जिसमें 17 चौक्के और 7 छक्के शामिल थे। गांगुली ने अपने क्रिकेट करियर में 311 वनडे खेले हैं, जिसमें 22 शतक और 72 अर्धशतक शामिल है। इसी मैच में गांगुली और राहुल द्रविड़ के बीच वनडे क्रिकेट की सबसे लंबी साझेदारी का रिकॉर्ड भी दर्ज हुआ था। गांगुली की अगुवाई में 1999 से 2005 के बीच भारत ने 146 वनडे मैचों में 76 जीते और 65 हारे जबकि 5 मैचों के नतीजे नहीं आए। उनकी कप्तानी में ही टीम इंडिया साल 2003 में विश्वकप के फाइनल में पहुंची थी।
एम एस धोनी
एम एस धोनी ने साल 2005 में श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में 183 रनों की नॉटआउट पारी खेली थी। धोनी ने अब तक के क्रिकेट करियर में 302 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 10 शतक और 66 अर्धशतक शामिल हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2011 का विश्वकप और 2007 का टी-20 विश्वकप जीता है। धोनी की 199 मैचों में कप्तानी की है जिसमें 110 में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है।