फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   There Was No Communication Between Virat Kohli and Anil Kumble From Past Six Months

6 महीने से विराट कोहली और अनिल कुंबले के बीच बातचीत थी बंद

Thu, 22 Jun 2017 09:58 AM IST
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर Updated Thu, 22 Jun 2017 09:58 AM IST
विज्ञापन
There Was No Communication Between Virat Kohli and Anil Kumble From Past Six Months
विराट कोहली, अनिल कुंबलें और कुलदीप यादव - फोटो : IBTimes
अनिल कुंबले के इस्तीफे के बाद मीडिया में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दिसंबर में इंग्लैंड के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज के बाद से ही कोच अनिल कुंबले और कप्तान विराट कोहली के बीच बातचीत बंद थी। एक चैनल की खबर के अनुसार चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में हार के बाद क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के तीनों सदस्य- सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण, कुंबले को कोच बनाए रखने के पक्ष में थे। हालांकि, कुंबले को पद पर बनाए रखने के लिए सीएसी ने एक शर्त रखी थी।
विज्ञापन


बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, उन्होंने कहा कि कुंबले को बरकरार रखने के लिए सारे मतभेद ठीक करने होंगे। फाइनल मैच के बाद हुई तीन बैठकों में से पहली बैठक में कुंबले और बीसीसीआई के टॉप अधिकारी शामिल हुए, जहां बोर्ड अधिकारियों ने कुंबले से पूछा कि कोच और कप्तान के बीच क्या मतभेद हैं। दूसरी मीटिंग में कुंबले की जगह कोहली थे, जहां उनसे यही सवाल किया गया। अंतिम मीटिंग में बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा कोच और कप्तान दोनों मौजूद थे, जहां दोनों से आपसी मनमुटाव सुलझाने की बात की गई।
विज्ञापन

 

विराट के अनुसार, कुंबले देते थे 'दखल'

There Was No Communication Between Virat Kohli and Anil Kumble From Past Six Months
टीम इंडिया - फोटो : ESPN
एक अधिकारी ने बताया, "दिसंबर में इंग्लैंड सीरीज से ही दोनों के बीच बातचीत बंद है। कुछ विवाद थे, मगर यह काफी हैरान करने वाला था कि दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई। एक मंच पर आने पर दोनों ने स्वीकार किया कि अब यह नहीं चल सकता।" बोर्ड अधिकारियों ने माना कि मन के पशोपेश काफी बढ़ गए थे और अब सबकुछ ठीक कर पाना संभव नहीं।

बोर्ड सूत्रों ने बताया कि अनिल कुंबले के अनुसार विराट कोहली के साथ को दिक्कत नहीं थी। कोहली को कुछ जगहों पर दिक्कतें थीं, मगर कोहली उन्हें दुरुस्त करने के पक्ष में नहीं थे। कुंबले को बार्बाडोस में टीम के साथ जुड़ना था, मगर वो समझ चुके थे कि सब कुछ खत्म हो गया है। विराट को लगता था कि कुंबले उनके कार्यक्षेत्र में दखल दे रहे हैं। जबकि, कुंबले को लगता था कि वो अपने विचार पर अमल कर सकते हैं।

टीम इंडिया का अगल कोच श्रीलंका दौरे से पहले चुना जाएगा। वेस्टइंडीज दौरे के लिए एमवी श्रीधर को जनरल मैनेजर नियुक्त किया गया है, जो बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ और फील्डिंग कोच आर श्रीधर की सहायता करेंगे। हालांकि, इस विवाद में कोई किसी का भी पक्ष ले, मगर नुकसान भारतीय क्रिकेट को ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed