फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोच पद पर 5 नामों की है दावेदारी, जानें कौन है किस पर भारी

Wed, 21 Jun 2017 05:53 PM IST
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर Updated Wed, 21 Jun 2017 05:53 PM IST
विज्ञापन
5 Probable Names For Indian Cricket Team Coach to be Selected by CAC
विराट कोहली - फोटो : Twitter
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और कोच अनिल कुंबले के बीच तनातनी का नतीजा कुंबले के इस्तीफे के रूप में सामने आया। कुंबले के बाय-बाय कह देने के बाद अब बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के पाले में गेंद है कि वो किस नाम पर अपनी मुहर लगाती है। सीएसी को यह फैसला जल्द ही लेना होगा। सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण का फैसला दिलचस्प हो सकता है कि वो सामने आए पांच नामों में से किसे चुनते हैं।

कोच पद पर 5 नामों की है दावेदारी, जानें कौन है किस पर भारी

5 Probable Names For Indian Cricket Team Coach to be Selected by CAC
रवि शास्त्री - फोटो : BCCI
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो कप्तन विराट कोहली की पहली पसंद टीम इंडिया के पूर्व डायरेक्टर रवि शास्त्री हैं। शास्त्री लंबे समय से कोहली की तीनों फार्मेट में भारत का कप्तान बनाने का समर्थन करते आए हैं। दोनों की ट्यूनिंग काफी बेहतरीन थी। कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भी कोहली ने अपनी पसंद के बारे में वीवीएस लक्ष्मण और सचिन तेंदुलकर को बताया था। हालांकि, गांगुली-शास्त्री की तकरार जग जाहिर है। जानिए कौनसे 5 नाम हैं टीम इंडिया का कोच बनने की रेस में शामिल:

कोच पद पर 5 नामों की है दावेदारी, जानें कौन है किस पर भारी

5 Probable Names For Indian Cricket Team Coach to be Selected by CAC
डोडा गणेश
डोडा गणेश
अपने समय में तेज गेंदबाज रहे डोडा गणेश ने भारत के लिए चार टेस्ट मैच और एक वनडे खेला है। उनके पास साल 2012 से 2016 तक गोवा क्रिकेट टीम को कोचिंग देने का अनुभव है। हालांकि उनकी संभावनाएं न के बराबर हैं। गणेश के नाम टेस्ट में 5 और वनडे में 1 विकेट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच पद पर 5 नामों की है दावेदारी, जानें कौन है किस पर भारी

5 Probable Names For Indian Cricket Team Coach to be Selected by CAC
लालचंद राजपूत
लालचंद राजपूत
राजपूत लंबे समय से कोचिंग के फील्ड में सक्रिय रहे हैं। राजपूत उस समय चर्चा में आए थे, जब टीम इंडिया ने उनके मैनेजर रहते साल 2007 का पहला टी-20 वर्ल्ड कप जीता था। तब धोनी का बतौर कप्तान उदय ही हुआ था। राजपूत इंडिया अंडर-19 और इंडिया-ए के कोच भी रह चुके हैं।
विज्ञापन

कोच पद पर 5 नामों की है दावेदारी, जानें कौन है किस पर भारी

5 Probable Names For Indian Cricket Team Coach to be Selected by CAC
रिचर्ड पायबस
रिचर्ड पायबस
52 वर्षीय रिचर्ड पायबस ने हर तरह की टीमों को कोचिंग दी है। उनको आला दर्जे का रणनीतिकार भी माना जाता है। पाकिस्तान और बांग्लादेश के कोच रह चुके पायबस मौजूदा समय में क्रिकेट वेस्टइंडीज के निदेशक हैं। उनकी कोचिंग में पाकिस्तान टीम 1999 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed