फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India could be sending a 'B' team for Asian Games BCCI dissatisfied with facilities in Japan

एशियाई खेल: जापान में सुविधाओं से संतुष्ट नहीं बीसीसीआई, 'बी' टीम भेजने पर हो रहा विचार; टीम में होगा बदलाव?

Fri, 28 Aug 2026 12:08 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 28 Aug 2026 12:08 PM IST
सार

एशियाई खेलों की शुरुआत होने में अब ज्यादा समय शेष नहीं रह गया है। बीसीसीआई जापान में क्रिकेट सुविधाओं से संतुष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि बोर्ड इन खेलों के लिए भारत की 'बी' टीम भेजने पर भी विचार कर रहा है।

विज्ञापन
Team India could be sending a 'B' team for Asian Games BCCI dissatisfied with facilities in Japan
श्रेयस अय्यर - फोटो : IANS

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) जापान में सुविधाओं से संतुष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि इसी कारण बीसीसीआई एशियाई खेलों के लिए भारत की 'बी' भेजने पर विचार कर रहा है। एशियाई खेलों की शुरुआत जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से होगी। पुरुषों का क्रिकेट टूर्नामेंट 24 सितंबर से तीन अक्तूबर तक, जबकि महिलाओं का टूर्नामेंट 17 सितंबर से 22 सितंबर के बीच आयोजित किया जाना है।
विज्ञापन

पर्यवेक्षक भेजेगा बीसीसीआई
बीसीसीआई के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि बोर्ड और एसीसी जापान में क्रिकेटरों के लिए की गई सुविधाओं और व्यवस्थाओं से खुश नहीं हैं और बोर्ड वहां एक पर्यवेक्षक भेजने पर विचार कर रहा है। यदि सुविधाएं उम्मीद के मुताबिक नहीं पाई जाती हैं, तो बीसीसीआई प्रतियोगिता के लिए 'बी' टीम भेजने पर विचार कर सकता है। सूत्र ने कहा, बीसीसीआई और एसीसी जापान की सुविधाओं और व्यवस्थाओं से खुश नहीं हैं और बोर्ड वहां एक पर्यवेक्षक भेजेगा। वह अपनी रिपोर्ट हमें सौंपेंगे और यदि व्यवस्थाएं ठीक नहीं हुईं, तो हम वहां बी टीम भेजने पर विचार कर सकते हैं। हमने एसीसी की एक बैठक के दौरान जापान ओलंपिक अधिकारियों से कहा था कि ड्रेसिंग रूम टेंट में बनाए गए हैं और उन टेंटों से शौचालय 500 मीटर की दूरी पर हैं, जिससे खिलाड़ियों के लिए असंतोषजनक स्थिति पैदा हो गई है। इसके अलावा, होटल के कमरे वाकई बहुत छोटे हैं, जो एक बड़ी चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत ने मजबूत टीम का किया था एलान
चीन के हांगझोउ में 2023 में हुए पिछले संस्करण में टीम इंडिया ने स्वर्ण पदक हासिल किया था, जहां फाइनल बारिश की वजह से धुलने के बाद बेहतर सीडिंग के आधार पर भारत को विजेता घोषित किया गया था। इस प्रतियोगिता के लिए उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर, बाएं हाथ के बल्लेबाजों की तिकड़ी अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन और तिलक वर्मा तथा स्टार तेज गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह सहित एक मजबूत लाइन-अप का एलान किया था। भारतीय महिला टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में है और इसमें कई ऐसे बड़े नाम शामिल हैं जो सीनियर स्तर पर नियमित रूप से खेलते हैं।
विज्ञापन

एशिया के खेलों के लिए भारतीय पुरुष टी20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह। 

एशियाई खेलों के लिए भारतीय महिला टी20 टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), भारती फुलमली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव और नंदिनी शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed