{"_id":"63746e5f396fd97029372c86","slug":"there-are-plenty-of-superstars-in-indian-team-kane-williamson-ahead-of-ind-nz-t20i","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: टी20 सीरीज से पहले डरे कीवी कप्तान विलियम्सन, कहा- भारतीय टीम में कई सुपरस्टार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: टी20 सीरीज से पहले डरे कीवी कप्तान विलियम्सन, कहा- भारतीय टीम में कई सुपरस्टार
Wed, 16 Nov 2022 10:30 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 16 Nov 2022 10:30 AM IST
सार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत से पहले कीवी कप्तान केन विलियम्सन ने माना कि भारत के पास बेहतरीन खिलाड़ियों की भरमार है और विराट, रोहित जैसे खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में भी टीम काफी मजबूत है।
विज्ञापन
केन विलियम्सन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत शुक्रवार (18 नवंबर) से हो रही है। पहला मुकाबला वेलिंगटन में खेला जाएगा। इस मैच से पहले ही न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने कहा है कि भारतीय टीम के पास बेहतरीन खिलाड़ियों की भरमार है और वह इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे। विलियम्सन ने कहा कि उनकी टीम इस सीरीज के लिए उत्सुक है।
विलियमसन ने भारत के बारे में बात करते हुए कहा, "उनकी टीम व्यस्त रही है। यह स्वाभाविक है कि हर कोई सब कुछ नहीं कर सकता। उनकी टीम में भरपूर गहराई है। मैंने इन खिलाड़ियों की प्रतिभा देखी है और उस टीम में बहुत सारे सुपरस्टार हैं।" विलियमसन ने तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट के बारे में बात करते हुए कहा कि वह राष्ट्रीय टीम का एक बड़ा हिस्सा रहे हैं और उन्हें एक बार फिर कीवी टीम में देखने की उम्मीद है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में केएल राहुल, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे वरिष्ठ सितारों की अनुपस्थिति में हार्दिक टीम की अगुवाई करेंगे।
बोल्ट भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। इस पर विलियम्सन ने कहा "ट्रेंट बोल्ट हमारे लिए एक विश्व स्तरीय खिलाड़ी रहे हैं। वह हमारी टीम का एक अहम हिस्सा रहे हैं। उम्मीद है, हम उन्हें फिर से न्यूजीलैंड के लिए खेलते देखेंगे। आप अपने करियर में अलग-अलग निर्णय लेते हैं।"
इसी साल अगस्त के महीने में ट्रेंट बोल्ट ने न्यूजीलैंड क्रिकेट के साथ अपना केंद्रीय अनुबंध समाप्त करने की अपील की थी। वह अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताना चाहते हैं और घरेलू टी20 लीग में भी खेलना चाहते हैं। इससे साफ है कि 33 साल के बोल्ट अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर कीवी टीम के लिए ज्यादा मैच नहीं खेल पाएंगे। हालांकि, वह राष्ट्रीय टीम में चयन के लिए उपलब्ध होंगे।

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने केन विलियम्सन को आईपीएल मिनी ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया है। इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें पहले से ही इस बारे में पता था और वह अभी भी आईपीएल में खेलना चाहते हैं, क्योंकि यह एक खास टूर्नामेंट है। उन्होंने कहा, "सनराइजर्स हैदराबाद के साथ मजेदार समय रहा और अच्छी यादें बनीं।" आईपीएल मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में होगा।
केन विलियम्सन ने 2015 आईपीएल में हैदराबाद के लिए पहला मैच खेला था और लगातार अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन 2022 में उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। इस साल वह 13 पारियों में केवल 216 रन बना पाए थे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टी20 टीम
हार्दिक पांड्या (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान/विकेटकीपर), शुभमन गिल, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार और उमरान मलिक।
न्यूजीलैंड की टी20 टीम
केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉन्वे, लॉकी फर्ग्यूसन, डेरिल मिशेल, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी और ब्लेयर टिकर।