{"_id":"59fa57bc4f1c1b97678b89d6","slug":"the-six-that-surprised-virat-himself-at-feroz-shah-kotla-against-new-zealand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: जब कोटला पर अपना गगनचुंबी शॉट देख भौचक्के रह गए विराट ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Video: जब कोटला पर अपना गगनचुंबी शॉट देख भौचक्के रह गए विराट
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Thu, 02 Nov 2017 05:15 AM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को न्यूजीलैंड के खिलाफ नई दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर ज्यादा लंबी पारी खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन विराट ने 11 गेंद पर 26 रन की धुआंधार पारी खेलकर टीम इंडिया को 200 रन के स्कोर के पार पहुंचाया और निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट पर 202 रन का स्कोर खड़ा कर भारत को मनोवैज्ञानिक बढ़त दिलाई।
शिखर धवन के आउट होने के बाद हार्दिक पांड्या को बल्लेबाजी करने भेजा गया। लेकिन हार्दिक खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। ईश सोढ़ी के एक ही ओवर में दो विकेट गंवाने के बाद ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया बड़ा स्कोर नहीं खड़ा पाएगी। लेकिन विराट कोहली आज कुछ अलग अंदाज में बल्लेबाजी करने के मूड में थे। ऐसे में विराट ने पारी के 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर कोलिन डि ग्रैंडहोम की गेंद पर ऐसा गगन चुंबी छक्का मारा कि वो खुद अचरज में पड़ गए। मिड ऑन बाउंड्री पर शॉट मारने के बाद विराट दूसरे छोर पर खड़े रोहित शर्मा के सामने जिस तरह अपनी भावनाएं जाहिर कीं उससे तो ऐसा ही लग रहा था कि छक्का विराट की अपेक्षा से कहीं अधिक दूरी पर गया।
अंत में विराट 11 गेंद में 26 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 छक्के जड़े।

अपने ही छक्के पर भौचक्के रह गए @im_virat https://t.co/URb5l3bs3a#thankyounehraji#thankyouAashishnehra
विज्ञापन विज्ञापन— Navin Chauhan (@navinkschauhan) November 1, 2017
अंत में विराट 11 गेंद में 26 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 छक्के जड़े।