टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया। 38 वर्षीय नेहरा के आखिरी इंटरनेशनल मैच में टीम इंडिया ने 53 रन से जीत दर्ज करते हुए तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को राजकोट में खेला जाएगा।
2 of 8
आशीष नेहरा
- फोटो : twitter
दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में मैच समाप्त होने के बाद आशीष नेहरा ने कहा कि 18 वर्ष के लंबे करियर में 12 सर्जरी कराने के बाद अब उनके शरीर को राहत मिलेगी। बता दें कि नेहरा का सफल करियर चोटों से जूझते हुए बीता। उन्होंने टेस्ट में 44, वन-डे में 157 और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 34 विकेट हासिल किए।
3 of 8
आशीष नेहरा
- फोटो : twitter
नेहरा ने कहा, 'मैं इन सभी चीजों को मिस करूंगा। आप इसी के लिए ट्रेनिंग करते हैं। एक चीज निश्चित है कि अब मेरे शरीर को राहत मिलेगी। मैंने पहले ही कहा था कि कुछ वर्ष और खेल सकता हूं, लेकिन इससे बेहतर क्रिकेट को अलविदा कहने का समय नहीं हो सकता।'
4 of 8
आशीष नेहरा
- फोटो : twitter
नेहरा से कप्तान विराट कोहली ने पारी का आखिरी ओवर करने की गुजारिश की थी। इस बारे में नेहरा ने कहा, 'मैं उनमें से एक गेंदबाज हूं, जिसने टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा बार पारी का आखिरी ओवर किया। मगर वो परिस्थिति अलग थी। आज तो मुझ पर कोई दबाव नहीं था।'
5 of 8
आशीष नेहरा और जसप्रीत बुमराह
नेहरा ने साथ ही कहा कि जब उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया था, तब से आज तक खेल में काफी बदलाव हुआ है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने कहा, 'मैंने यहां (फिरोजशाह कोटला स्टेडियम) अपना पहला मैच 1997 में खेला था। तब से अब तक नियम बदल गए हैं और काफी रन बनने लगे हैं। मगर जो भी हुआ, ये टीम यहां रुकने के लिए आई। भारतीय क्रिकेट का भविष्य अगले 6 से 7 सालों के लिए सुरक्षित हाथों में है।'