फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   'The family had hidden the news of daughter's death', Aleem Dar shared the saddest moment of his life

Aleem Dar: 'परिवार ने बेटी की मौत की बात छिपाई थी', अलीम डार ने जीवन का सबसे दुखद पल साझा किया

Wed, 14 Aug 2024 03:27 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 14 Aug 2024 03:27 PM IST
सार

डार ने कहा, 'उसकी मौत के बाद मुझे लगभग एक महीने तक अंधेरे में रखा गया और मुझे जोहानिसबर्ग में संयोग से इसके बारे में पता चला जहां मेरे गृहनगर सियालकोट से ताल्लुक रखने वाला एक पाकिस्तानी व्यक्ति मुझे अपनी संवेदना व्यक्त करने आया।'

विज्ञापन
'The family had hidden the news of daughter's death', Aleem Dar shared the saddest moment of his life
अलीम डार - फोटो : PTI

विस्तार

सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग करने वाले पाकिस्तानी अंपायर अलीम डार ने अपने जीवन का सबसे दुखद पल साझा किया है जब 2003 में उनके अंतरराष्ट्रीय करियर के शुरुआती दौर में उनकी पत्नी और परिवार के सदस्यों ने सात महीने की बेटी की मौत की खबर उनसे छिपाई। 56 साल के डार ने एक पाकिस्तानी चैनल पर बताया कि 2003 विश्व कप में जब वह अंपायरिंग कर रहे थे तब उनकी पत्नी और परिवार ने उन्हें उनकी नवजात बेटी की मौत के बारे में नहीं बताया था।
विज्ञापन

डार ने शो में कहा, 'यह आईसीसी पैनल अंपायर के रूप में मेरे करियर की शुरुआत थी और यह मेरे करियर के लिए बहुत महत्वपूर्ण टूर्नामेंट था और उन्हें पता था कि अगर मुझे अपनी बेटी की मौत के बारे में पता चला तो मैं तुरंत घर लौट आऊंगा।' इस बेहद सम्मानित पाकिस्तानी अंपायर ने कहा कि आखिरकार जब उन्हें अपनी बेटी की मौत के बारे में पता चला तो यह उनके जीवन का सबसे दुखद क्षण था और उन्हें बहुत दुख हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

डार ने कहा, 'उसकी मौत के बाद मुझे लगभग एक महीने तक अंधेरे में रखा गया और मुझे जोहानिसबर्ग में संयोग से इसके बारे में पता चला जहां मेरे गृहनगर सियालकोट से ताल्लुक रखने वाला एक पाकिस्तानी व्यक्ति मुझे अपनी संवेदना व्यक्त करने आया।' उन्होंने कहा, 'उस समय मुझे बहुत बड़ा झटका लगा और मैंने तुरंत आईसीसी को सूचित किया और घर लौट आया।'
विज्ञापन

डार ने कहा कि जैसे ही उन्हें अपनी बेटी के बारे में पता चला तो उन्होंने अपनी पत्नी को फोन किया और वह फोन पर रोने लगीं। उन्होंने कहा, 'मुझे बाद में पता चला कि मेरे पिता ने मीडिया के दोस्तों से सख्ती से कहा था कि वे इस खबर को नहीं छापें।' डार ने 2000 से 2023 के बीच अपने करियर में 145 टेस्ट, 231 वनडे और 72 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed