{"_id":"ecf7949c-29c8-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"thank-god-for-justice-says-mohammad-azharuddin","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजहर बोले अल्लाह का शुक्र है न्याय मिला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अजहर बोले अल्लाह का शुक्र है न्याय मिला
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Nov 2012 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट की ओर से बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (बीसीसीआई) के प्रतिबंध लगाने के फैसले को गलत करार दिए जाने के बाद पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने राहत की सांस ली है। उनके मुंह से यही शब्द निकले, ‘अल्लाह का शुक्र है कि उन्हें न्याय मिल गया है, उनके कैरियर पर लगा दाग धुल गया है।’
विज्ञापन
अजहर इस फैसले से बेहद खुश हैं। उन्होंने यहां तक घोषणा कर दी है कि वह अब गड़े मुर्दे उखाड़ने के मूड में नहीं हैं। उन्हें किसी के खिलाफ भी कोई गिला शिकवा नहीं है। वह न तो बीसीसीआई के खिलाफ और इस मामले से जुड़े किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करेंगे।
विज्ञापन
अजहर का कहना है कि उन्होंने इस फैसले के लिए लंबा इंतजार किया है। यह शायद इसी सब्र का फल है। उन पर बीसीसीआई ने पांच दिसंबर 2000 को मैच फिक्सिंग के आरोपों के चलते आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था। अजहर यहां तक कहते हैं कि वह एक बार फिर क्रिकेट से जुड़ना चाहेंगे।
विज्ञापन
उनकी इच्छा है कि युवा क्रिकेटरों के साथ अपना अनुभव बांटकर उन्हें देश के लिए खेलने में मदद करें। रही बात वापस क्रिकेट के मैदान पर उतरने की तो उनकी उम्र 49 साल की हो चुकी है। ऐसे में वह क्रिकेट के मैदान पर पर तो नहीं उतर सकते हैं। लेकिन युवाओं को जरूर मार्गदर्शन देंगे।
अजहर अब बीसीसीआई से किसी भी तरह लड़ाई के मूड में नहीं हैं। उनका कहना है कि अगर उन्हें मौका दिया गया तो वह बीसीसीआई के साथ जुड़कर क्रिकेट में देश की सेवा करने को तैयार हैं। हालांकि कोर्ट का फैसला आने के बाद अब तक उनकी बीसीसीआई के किसी अधिकारी से बात नहीं हुई है। हां, अजहर को इस बात का जरूर दुख है कि वह सौ टेस्ट नहीं खेल पाए। लेकिन वह कहते हैं कि किस्मत में यही लिखा था कि उन्हें 99 टेस्ट ही खेलने हैं।