{"_id":"69f414bc26968605191a30a887d36654","slug":"tendulkar-won-t-campaign-for-congress-shukla","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कांग्रेस के लिए प्रचार नहीं करेंगे सचिन'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'कांग्रेस के लिए प्रचार नहीं करेंगे सचिन'
अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 28 Oct 2013 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई के उपाध्यक्ष और कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के उनकी पार्टी के लिए प्रचार करने के बारे में लगाए जा रहे कयासों को खारिज करते हुए कहा है कि इस बारे में आई रिपोर्ट आधारहीन है।
विज्ञापन
शुक्ला ने कहा कि सचिन फिलहाल काफी व्यस्त हैं। वह अभी रणजी मैच खेल रहे हैं और इसके बाद उनको वेस्टइंडीज के साथ टेस्ट मैच खेलने हैं। ऐसे में अगले माह पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के दौरान उनके कांग्रेस के लिए प्रचार करने के बारे में आई रिपोर्ट निराधार है।
विज्ञापन
ऐसी खबरें आई थीं कि केंद्र की यूपीए सरकार की ओर से राज्यसभा के लिए नामित किए गए सचिन मध्य प्रदेश में कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे।
शुक्ला ने कहा कि यह बरगलाने वाली रिपोर्ट है। उन्होंने कहा कि सचिन को अभी कई मैच खेलने हैं, ऐसे में वह प्रचार के लिए कैसे समय निकाल सकेंगे। वह अभी हरियाणा में मुंबई की तरफ से रणजी मैच खेल रहे हैं।
विज्ञापन
भविष्य में कांग्रेस के लिए सचिन के प्रचार करने के बारे में शुक्ला ने कहा कि वह आने वाले समय के बारे में अनुमान नहीं लगा सकते हैं। सचिन बेहतरीन क्रिकेटर हैं और रिटायर्ड होने के बाद उनको जो पसंद होगा वह वो करेंगे। हम उन पर कोई दबाव नहीं बना सकते।