फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   tendulkar to be made member of order of australia

क्या है ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया, जानें क्यों सचिन को मिला यह सम्मान?

Tue, 16 Oct 2012 07:03 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 16 Oct 2012 07:03 PM IST
विज्ञापन
tendulkar to be made member of order of australia

दुनिया के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया की मानद उपाधि से नवाजा जाएगा। भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलिया की प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड ने कहा, 'क्रिकेट एक ऐसा खेल है जो ऑस्ट्रेलिया और भारत को जोड़ता है। क्रिकेट के माध्यम से दोनों देशों के बीच संबंध बहाली में सचिन का अतुल्नीय योगदान रहा है, इसलिए उन्हें ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया का सदस्य बनाया जा रहा है।' उल्लेखनीय है कि खेल में अहम योगदान देने के लिए सचिन को इसी साल भारत सरकार ने राज्य सभा की सदस्यता दी है।

विज्ञापन


क्या है ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया
ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया उस देश का राष्ट्रीय सम्मान है। इस सम्मान को देने की शुरुआत 1975 से हुई है। यह सम्मान देश या मानवता की सेवा और सम्मान के लिए कार्य करने वाले लोगों को दिया जाता है। शुरुआत में यह सम्मान देश के उन्हीं निवासी को दिया जाता था जो ऑस्ट्रेलिया में ब्रिटिश व्यवस्था को बदलने के लिए कार्य करते थे।
विज्ञापन


खास बात यह है कि इस सम्मान को राजनीति से अलग रखा गया है। यह सम्मान समाज के किसी भी वर्ग, क्षेत्र और समुदाय के व्यक्ति को प्रदान किया जा सकता है। आमतौर पर ऑस्ट्रेलियाई निवासी ही इस सम्मान के हकदार होते हैं। हालांकि कुछ मौकों पर दो देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में सुधार के लिए कार्य करने वाले किसी विदेशी नागरिक को भी यह मानद उपाधि दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लारा, लॉयड को मिल चुका है सम्मान
सचिन तेंदुलकर से पहले वेस्टइंडीज के दो पूर्व क्रिकेट कप्तान इस सम्मान से नवाजे जा चुके हैं। 2009 में ब्रायन लारा और 1985 में क्लाइव लॉयड को ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया में मानद अधिकारी पद से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा सचिन दूसरे भारतीय हैं जिन्हें ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया की मानद सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।


2006 में भारत के पूर्व अटार्नी जनरल सोली सोराबजी को यह सम्मान मिल चुका है। ऑस्ट्रेलिया-भारत द्विपक्षीय कानूनी संबंधों में सुधार के लिए कार्य करने के लिए सोराबजी को ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया (एएम) का मानद सदस्य बनाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed