फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   tendulkar delights crowd in short span, finch wins it for mcc

लार्ड्स पर छा गए सिक्सर किंग युवराज

Sun, 06 Jul 2014 08:04 AM IST
लंदन/एजेंसी
लंदन/एजेंसी Updated Sun, 06 Jul 2014 08:04 AM IST
विज्ञापन
tendulkar delights crowd in short span, finch wins it for mcc

क्रिकेट का मक्का कहलाने वाले लार्ड्स मैदान की 200वीं वर्षगांठ पर सिक्सर किंग युवराज सिंह का बल्ला खूब बढ़-चढ़कर बोला।

विज्ञापन


युवराज के शतकीय पारी के बदौलत शेष विश्व एकादश ने मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के खिलाफ आयोजित वनडे प्रदर्शनी मैच में सात विकेट पर 293 रन का मजबूत स्कोर बना लिया।

यु़वराज ने 134 गेंदों में 132 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें उनके आठ चौके और छह छक्के शामिल हैं। युवी ने अपने 50 रन 53 गेंदों में और 100 रन 115 गेंदों में पूरे किए। उन्हें एमसीसी के कप्तान सचिन तेंदुलकर ने 49वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट किया।
विज्ञापन


इससे पहले शेष विश्व एकादश के कप्तान शेन वार्न ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट और भारत के वीरेंद्र सहवाग ने 6.5 ओवर में 54 रन ठोक कर टीम को तेज शुरुआत दी। लेकिन इसके बाद शेष विश्व एकादश ने 14 रन के अंतराल में पांच विकेट गंवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहवाग को ब्रेटली ने बोल्ड किया जबकि गिलक्रिस्ट को पाकिस्तान के ऑफ स्पिनर सईद अजमल ने स्टंप करा दिया। सहवाग ने 24 गेंदों पर 22 रन में पांच चौके और गिलक्रिस्ट ने 21 गेंदों पर 29 रन में छह चौके लगाए। तमीम इकबाल(01) और केविन पीटरसन (10) भी अजमल का शिकार हुए।

अजमल ने शीर्ष पांच बल्लेबाजों में चार को पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने आलराउंडर शाहिद आफरीदी को बिना खाता खोले बोल्ड कर दिया। इसके बाद युवराज लॉर्ड्स के मैदान पर आते ही छा गए। युवराज जब मैदान पर आए तब शेष विश्व एकादश 68 रन अपने पांच विकेट गंवा चुका था।


ऐसे में युवराज ने पहले इंग्लैंड के पाल कोलिंगवुड (40) के साथ छठे विकेट के लिए 131 रन और फिर पीटर सिडल (नाबाद 33) के साथ सातवें विकेट के लिये 84 रन की बेहतरीन साझेदारियां कर टीम को न केवल संकट से उबारा बल्कि स्कोर भी तीन सौ के करीब पहुंचा दिया।

कप्तान वार्न तीन रन पर नाबाद रहे। एमसीसी की ओर से अजमल ने सर्वाधिक चार विकेट झटके जबकि ब्रेट ली ने दो और सचिन ने एक विकेट लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed