{"_id":"b2ca5dbe-55d7-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"team-indian-odi-squad-selection-on-january-six","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय वन-डे टीम का चयन छह जनवरी को","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारतीय वन-डे टीम का चयन छह जनवरी को
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 04 Jan 2013 12:29 AM IST
विज्ञापन
इंग्लैंड के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू होने वाली पांच वन-डे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन छह जनवरी यानी रविवार को किया जाएगा। बीसीसीआई ने एक बयान में कहा कि छह जनवरी को नई दिल्ली में पाकिस्तान के साथ होने वाले तीसरे वन-डे मैच के बाद मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल की अध्यक्षता में चयन समिति भारतीय टीम का चयन करेगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम
11 जनवरी : राजकोट
15 जनवरी : कोच्चि
19 जनवरी : रांची
23 जनवरी : मोहाली
27 जनवरी : धर्मशाला
