फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team india to announced today for SA Tour

जहीर को द.अफ्रीका की टिकट, गंभीर का पत्ता कटा

Mon, 25 Nov 2013 06:24 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 25 Nov 2013 06:24 PM IST
विज्ञापन
team india to announced today for SA Tour

लंबे समय से टीम इंडिया में वापसी की वाट जोह रहे तेज गेदबाज जहीर खान को भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में शामिल कर लिया गया है।

विज्ञापन


लेकिन चयनकर्ताओं ने हाल ही में फॉर्म में लौटे गौतम गंभीर को टीम में फिर से शामिल नहीं किया है। हालांकि बल्लेबाज अंबाती रायडू पर चयनकर्ताओं ने अपना भरोया जताते हुए पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया है। रायुडू को रिजर्व बल्लेबाज के तौर पर टीम में रखा गया है।
विज्ञापन


इस दौरे पर टीम इंडिया को दो टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलने हैं। बीसीसीआई सचिव संजय पटेल के सीनियर सलेक्शन कमेटी का कनवीनर होने के चलते यह बैठक उनके गृहनगर वडोदरा में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैंतीस साल के जहीर को रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। हालांकि फिटनेस की वजह से उन्हें बीसीसीआई के अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची से भी बाहर कर दिया गया था। जहीर ने अपना आखिरी टेस्ट दिसंबर 2012 में कोलकाता में खेला था।

इस भी पढ़ें-ऐसा बल्लेबाज जिसके लिए खास रहा नवंबर का महीना

टेस्ट टीम में भारत ने अपनी टीम में पांच तेज गेंदबाजों को शामिल किया है। ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ हालिया सीरीज में खराब फॉर्म में रहे तेज गेंदबाज उमेश यादव की भी वापसी हुई है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा वनडे टीम का हिस्सा रहे लगभग सभी खिलाड़ियों को टीम में बरकरार रखा गया। वहीं टेस्ट टीम का चयन देखना दिलचस्प रहा।

रणजी मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन से गौतम गंभीर और जहीर खान ने वापसी की आस लगाई जा रही थी, लेकिन पिछली छह पारियों में 74 से अधिक की औसत से 372 रन बनाने वाले गंभीर को टीम में जगह नहीं मिली। हालांकि डेढ़ साल से ज्यादा समय तक बाहर रहे तेज गेंदबाज जहीर खान को जगह मिल गई है।

जहीर को अंतिम एकादश में खेलना तय
टेस्ट टीम में सात विशेषज्ञ बल्लेबाज, दो विकेटकीपर, पांच मीडियम पेसर, दो स्पिनर और रविंद्र जडेजा के रूप में एक आलराउंडर को रखा गया है।

शिखर धवन और मुरली विजय पारी की शुरुआत करेंगे जबकि सचिन की जगह नंबर चार पर विराट कोहली उतरेंगे। चेतेश्वर पुजारा तीसरे और रोहित शर्मा पांचवें नंबर पर उतरेंगे। जहीर का अंतिम एकादश में रहना लगभग तय है।


बाकी दो स्थानों के लिए मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव के बीच मुकाबला होगा। स्पिन का मोर्चा आर अश्विन संभालेंगे जबकि पिच को देखते हुए प्रज्ञान ओझा को भी मौका मिल सकता है।

भारत की टेस्ट टीमः महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान-विकेटकीपर), मुरली विजय, शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, रोहित शर्मा, अंजिक्य रहाणे, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा, जहीर खान, अंबाती रायडू, रिदिमान साहा (बल्लेबाज-विकेटकीपर), इशांत शर्मा और प्रज्ञान ओझा।

भारत की वनडे टीमः महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान-विकेटकीपर), शिखर धवन, सुरेश रैना, विराट कोहली, रोहित शर्मा, अंजिक्य रहाणे, युवराज सिंह, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, जहीर खान, अंबाती रायडू, उमेश यादव, इशांत शर्मा, मोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा और अमित मिश्रा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed