फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India Test Captain: Yuvraj Singh opinion about the future captain of the Indian Test team, Choose Rishabh Pant as Captaincy first choice

Team India Captain: भारतीय टेस्ट टीम के भविष्य के कप्तान को लेकर युवराज सिंह की राय, बताई अपनी पसंद

Wed, 27 Apr 2022 07:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 27 Apr 2022 07:31 PM IST
सार

युवी ने कहा कि चयनकर्ताओं को पंत के भविष्य को लेकर फैसला करना चाहिए। पंत भविष्य में कप्तान बनने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक ऐसे युवा को चुना जाना चाहिए, जिसमें भविष्य में नेतृत्व करने की क्षमता दिखती हो।

विज्ञापन
Team India Test Captain: Yuvraj Singh opinion about the future captain of the Indian Test team, Choose Rishabh Pant as Captaincy first choice
ऋषभ पंत और युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर और 2011 वनडे विश्व कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे युवराज सिंह ने भारतीय टेस्ट टीम के भविष्य के कप्तान को लेकर बयान दिया है। युवी का मानना है कि आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर रहे ऋषभ पंत भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी कर सकते हैं। युवराज ने कहा कि वह पंत को टेस्ट टीम की कप्तानी करते हुए देखना चाहते हैं।
विज्ञापन


युवी ने 'स्पोर्ट्स 18' से बातचीत में कहा कि पंत के अंदर कप्तान बनने की काबिलियत है। विकेटकीपर एक अच्छा सोचने और स्ट्रैट्जी बनाने वाला खिलाड़ी होता है। वह चीजों को नजदीक से देखता और उसी मुताबिक रणनीति तैयार कर सकता है। युवराज ने महेंद्र सिंह धोनी का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे धोनी ने कप्तान बनकर गेम चलाया, वैसे ही पंत भी गेम चला सकते हैं।
विज्ञापन

युवी ने कहा कि चयनकर्ताओं को पंत के भविष्य को लेकर फैसला करना चाहिए। पंत भविष्य में कप्तान बनने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक ऐसे युवा को चुना जाना चाहिए, जिसमें भविष्य में नेतृत्व करने की क्षमता दिखती हो। उसे फिर समय दिया जाना चाहिए और पहले छह महीने में ही चमत्कार की उम्मीद नहीं करना चाहिए। 

युवी ने पंत के परिपक्वता को लेकर उठ रहे सवाल पर भी राय दी। उन्होंने कहा कि पंत समय के साथ परिपक्व हो रहे हैं। वही सीख रहे हैं और समय के साथ उनमें काफी बदलाव भी आए हैं। युवराज ने कहा कि पंत एडम गिलक्रिस्ट की याद दिलाते हैं। गिलक्रिस्ट ने सात नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट में 17 शतक लगाए थे। वहीं, पंत अब तक टेस्ट में चार शतक लगा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed