फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team india's under 19 team won against bangladesh

राहुल द्रविड़ का 'शिष्य', विपक्षी टीम पर अकेले पड़ गया भारी

Sun, 22 Nov 2015 11:15 AM IST
Updated Sun, 22 Nov 2015 11:15 AM IST
विज्ञापन
team india's under 19 team won against bangladesh

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ रिटायरमेंट के बाद अब अंडर-19 क्रिकेट टीम के कोच हैं। उनके एक शिष्य ने मैच ऐसा कारनामा कर दिखाया कि विपक्षी टीम सरेंडर करने पर मजबूर हो गई और जूनियन टीम इंडिया को आसान जीत मिल गई।

विज्ञापन


हम बात कर रहे हैं अंडर-19 क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अवेश खान की। इनके 4 विकेट की बदौलत टीम त्रिकोणीय वनडे श्रृंखला के पहले मैच में बांग्लादेश को 82 रन से हराने में सफल रही। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 159 रन बनाए थे।
विज्ञापन


19वें बसंत पर कदम रख रहे मध्यप्रदेश मूल के इस तेज गेंदबाज ने छह ओवर में मात्र 4 रन देकर 4 विकेट झटके। इन छह ओवरों में भी 3 ओवर मेडन फेंके। भारत के जवाब में बांग्लादेश टीम मात्र 23 ओवर में 73 रन पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़िए, मैच की पूरी कहानी

team india's under 19 team won against bangladesh

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनकर भारतीय टीम भी पूरे 50 ओवर नहीं खेल सकी थी। 46वें ओवर में पूरी टीम 159 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके।

इतने कम रनों के साथ भारतीय टीम की जीत मुश्किल लग रही थी लेकिन तेज गेंदबाज अवेश खान ने मोर्चा संभाला और शानदार गेंदबाजी की। नपी-तुली गेंदबाजी के साथ अवेश ने 4 विकेट झटके। उनके अलावा टीम में बाएं हाथ के स्पिनर कनिष्क सेठ ने 12 ओवरों में 45 रन देकर 2 विकेट झटके।

अवेश खान ने पहली ही गेंद पर बांग्लादेश के ओपनर मोहम्मद सैफ हसन को पेवेलियन भेजा। इसके बाद मेहमान टीम दबाव से उबर नहीं सकी। नई गेंद से उसने बेहतरीन स्पैल फेंका और बांग्लादेश के शीषर्क्रम की धज्जियां उड़ा दी। अगले ओवर में उसने पिनाक घोष (1) को विकेट के पीछे लपकवाया। बांग्लादेश के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे और कोई भी टिककर नहीं खेल सका। लेग स्पिनर मयंक डागर और जीशान अंसारी ने पुछल्ले बल्लेबाजों को आउट किया।

जीत के बाद यह बोले अवेश

team india's under 19 team won against bangladesh

भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम के पेसर अवेश खान ने टीम की जीत का श्रेय कोच राहुल द्रविड़ को दिया। उन्होंने कहा कि टीम के कोच और महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ का अपार अनुभव ही टीम की सफलता का राज है।

खान ने कहा कि कठिन हालात में खुद को खेल के अनुरूप ढालना द्रविड़ से बेहतर कोई और नहीं जानता और बतौर कोच वह यही गुण जूनियर खिलाड़ियों में झोंक रहे हैं। खान ने कहा, 'द्रविड़ खुलकर अपना अनुभव खिलाड़ियों के साथ साझा करते हैं। वह गेंदबाजों को बल्लेबाजों के नजरिए से खेल के गुण समझाते हैं। वह हमेशा हमसे अपना 100 फीसदी देने की अपील करते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed