फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India s second warm up match

टीम के पास टेस्ट सीरीज से पहले तैयारी को परखने का लास्ट चांस

Wed, 13 Jul 2016 06:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 13 Jul 2016 06:44 PM IST
विज्ञापन
Team India s second warm up match
टीम इंडिया - फोटो : Twitter/

भारत और वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड अध्यक्ष एकादश के बीच दूसरा और आखिरी अभ्यास मैच बृहस्पतिवार से खेला जाएगा। इसके जरिए मेहमान टीम टेस्ट सीरीज से पहले अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

विज्ञापन


तीन दिवसीय अभ्यास मैच में भारत के गेंदबाज और बल्लेबाज सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहेंगे। क्योंकि इस अभ्यास मुकाबले से भारतीय टीम 21 जुलाई से शुरू हो रहे पहले टेस्ट के लिए अपना अंतिम एकादश तय करेगी।
विज्ञापन


इससे पहले, दो दिवसीय अभ्यास मुकाबले में भारतीय टीम प्रभाव छोड़ने में नाकाम रही थी। भारतीय तेज गेंदबाज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे। कोच अनिल कुंबले की टीम के पास टेस्ट सीरीज की तैयारियों को मूर्त्त रूप देने का यह आखिरी मौका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भुवी और शमी नहीं हासिल कर पाए हैं लय

Team India s second warm up match
मोहम्मद शमी

चोट से उबरकर तेज गेंदबाज भुवेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी ने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में शुरुआत तो अच्छी की लेकिन वह अपनी लय बरकरार नहीं रख सके। वह अपनी लाइन और लेंथ के लिए जूझते हुए नजर आए। इसलिए इन गेंदबाजों को मेहनत करनी होगी।

अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और उमेश यादव को भी अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि मुंबई के तेज गेंदबाज शर्दुल ठाकुर को मैच में मौका मिलता है या नहीं। 

हालांकि लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने दो दिवसीय अभ्यास मैच में अपनी शानदार गेंदबाजी से विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को खासा परेशान किया था। वह वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड अध्यक्ष एकादश टीम के बल्लेबाज राजेंद्र चंद्रिका और जर्मेन ब्लैकवुड को लगातार दो गेंदों पर आउट करने के बाद हैट्रिक पर भी थे। मिश्रा ने कुल चार विकेट लिए और वह आगे भी अपने इसी लय को बरकरार रखना चाहेंगे।

अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और हरफनमौला रविंद्र जडेजा को अपनी गेंदबाजी में सुधार करना होगा। क्योंकि कैरेबियाई पिचें अब स्पिन गेंदबाजों की मददगार हो गई हैं। 

बल्लेबाजी में भारत का शीर्ष क्रम मजबूत लग रहा है। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और शिखर धवन ने दो दिवसीय अभ्यास मैच में अर्धशतक लगाए थे। दोनों एक बार फिर उसी लय को कायम रखना चाहेंगे। चेतेश्वर पुजारा ने रिटायर होने से पहले 102 गेंदों पर 34 रन बनाए थे। जबकि रोहित शर्मा ने 109 गेंदों पर नाबाद 54 रन की पारी खेली थी। कप्तान विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे सस्ते में आउट हो गए  थे जिन्हें इस मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। 

टीम 
भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, रिद्घिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, अमित मिश्रा, उमेश यादव, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, शर्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार और स्टुअर्ट बिन्नी। 

वेस्टइंडीज बोर्ड अध्यक्ष एकादश : लियोन जॉनसन (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड, राजेंद्र चंद्रिका, रोस्टन चेस, जेसन डावेस, शेन डोवरिच, शाइ होप, डेमियन जैकब्स, कियोन जोसेफ, माकिनो मिंडले, विशाल सिंह, जोमेल वारिकन। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed