टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की नई जर्सी लांच
मार्च महीने में शुरू हो रहे टी-20 वर्ल्ड कप का बिगुल बज चुका है। बीसीसीआई ने गुरुवार को टीम इंडिया की नई जर्सी लांच कर दी। यह जर्सी पुरुष और महिला दोनों भारतीय टीमें आगामी टी-20 वर्ल्ड कप से पहनेंगे।
टीम इंडिया की नई जर्सी आकर्षक और पिछले सभी ड्रेस से बेहतर बनाई गई है। जर्सी की लाचिंग के साथ टीम इंडिया के क्रिकेटरों ने अपने अनुभव भी साझा किए।
क्रिकेटरो ने जर्सी पहनना बताया सम्मान की बात
टीम इंडिया के सभी क्रिकेटरों (पुरुष एवं महिला दोनों) ने जर्सी की लाचिंग के मौके पर अपने अनुभव भी साझा किए। महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने कहा कि नई जर्सी के साथ उत्साह में और बढोत्तरी हुई है।
उधर, टीम इंडिया के हरफनमौला क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने कहा कि नीली जर्सी पहनना हमेशा ही हर भारतीय क्रिकेटर के लिए सम्मान की बात रही है। अब नई जर्सी के साथ नए लक्ष्य के लिए मन में नया जोश आया है।
गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेटर 15 मार्च से नई जर्सी में दिखेंगे। (फोटो: ट्विटर से)