फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS Test Match Series Team india retuam so to India from Australia, Rishabh Pant says whole team is very happy to retained the trophy

स्वदेश लौटे टीम इंडिया के रनबांकुरे, ये पांच खिलाड़ी अगले सात दिन रहेंगे होम क्वारंटीन

Thu, 21 Jan 2021 12:07 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 21 Jan 2021 12:07 PM IST
सार

कई खिलाड़ियों के चोटिल होने के बावजूद भारत ने मंगलवार को ब्रिस्बेन में चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हराकर श्रृंखला 2-1 से जीती और इस तरह से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने पास बरकरार रखी।

विज्ञापन
IND vs AUS Test Match Series Team india retuam so to India from Australia, Rishabh Pant says whole team is very happy to retained the trophy
भारत लौटने पर भारतीय खिलाड़ियों का स्वागत - फोटो : ANI

विस्तार

चोटों की समस्या से जूझ रही भारतीय टीम ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद आज स्वदेश लौटी, जहां अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पाने के लिए फैंस घंटों इंतजार करते रहे। मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करने वाले भारतीय दल के पांच सदस्यों को बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) की ओर से दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन


कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे, टीम के हेड कोच रवि शास्त्री और युवा ओपनर पृथ्वी शॉ और शार्दुल ठाकुर को सात दिन घर पर क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई  है। सभी की कोरोना जांच भी होगी। मुंबई पहुंचने पर मुंबई क्रिकेट संघ के अधिकारियों ने सभी का स्वागत किया। रहाणे ने टीम की जीत का जश्न मनाने के लिए केक भी काटा।
विज्ञापन

 


अपनी बल्लेबाजी से गाबा में ऑस्ट्रेलिया का घमंड चकनाचूर करने वाले ऋषभ पंत दिल्ली एयरपोर्ट पर काफी खुश नजर आए। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए पंत बोले, 'ट्रॉफी पर कब्जा बरकरार रखने के बाद पूरी टीम में उत्साह है। सभी बेहद खुश है।'

बीच सीरीज में टीम के साथ जुड़े रोहित शर्मा भी भारी सुरक्षा के साथ मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से बाहर आते नजर आए। इस दौरान अपने पसंदीदा क्रिकेटर की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब थे।

 

 

पहले नेट गेंदबाज के रूप में चुने गए, लेकिन बाद में एक दौरे के दौरान तीनों अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों में पदार्पण करने वाले पहले क्रिकेटर बने तेज गेंदबाज टी नटराजन बेंगलुरू गए जहां से वह तमिलनाडु में अपने गांव सलेम जाएंगे। चेन्नई के रहने वाले अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, युवा आलराउंडर वाशिंगटन सुंदर और गेंदबाजी कोच भरत अरुण अभी दुबई में हैं और उनके शुक्रवार की सुबह स्वदेश पहुंचने की संभावना है।

 

 

याद हो कि अपने कई प्रमुख खिलाड़ियों के बिना गाबा में चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हराकर भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर अपना कब्जा बरकरार रखा। भारत की इस जीत से कई कंगारू दिग्गज स्तब्ध हैं। भारत की हार की भविष्यवाणी करने वाले इस पूर्व खिलाड़ियों को समझ नहीं आ रहा कि एडिलेड में अपने न्यूनतम स्कोर 36 रन पर आउट होने के बाद हिंदुस्तानियों ने इतनी शानदार वापसी कैसे की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed