पहले टेस्ट से पहले विराट की बढ़ी मुश्किलें, पुजारा ने दिया झटका तो कार्तिक का दावा मजबूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरली विजय और राहुल के अलावा कप्तान विराट कोहली, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या सभी ने अर्द्धशतकीय पारी खेली है। स्विंग के आगे उन्हें ज्यादा दिक्कतें नहीं आई हैं। नियमित विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा के चोटिल होने के कारण विकेटकीपर के रूप में दिनेश कार्तिक ने बल्ले से योगदान देकर अपना पलड़ा मजबूत किया है।
युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत के रूप में टीम के पास अतिरिक्त विकल्प है। ऋषभ एसेक्स के खिलाफ 26 गेंदों पर नाबाद 34 रन बनाए। इसके अलावा पंत ने इंडिया ए के लिए भी इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन किया है।
पुजारा के चयन पर भी संकट के बादल
चेतेश्वर पुजारा टेस्ट स्पेशलिस्ट है लेकिन फिलहाल फॉर्म को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। एसेक्स के खिलाफ पहली पारी में एक और दूसरी पारी में 23 रन ही बना पाए। यार्कशायर के खिलाफ काउंटी में भी ज्यादा बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। ऐसे में अंतिम एकादश में उनका चयन भी सुनिश्चित नहीं कहा जा सकता। तीसरा क्रम महत्वपूर्ण है।
इंग्लैंड की पिचों पर शतक के मामले में सबसे सफल बल्लेबाज राहुल द्रविड़ तीसरे क्रम पर बेहद सफल रहे हैं। बेशक लॉर्ड्स में पदार्पण करने वाले श्रीमान भरोसेमंद ने शुरुआत मध्यक्रम में की थी।
शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों का इंग्लैंड में प्रदर्शन
मुरली विजय 05 402 146 40.20 01 02
शिखर धवन 03 122 37 20.33 00 00
चेतेश्वर पुजारा 05 222 55 22.20 00 01
विराट कोहली 05 134 39 13.40 00 00
06: शतक लगाए हैं राहुल द्रविड़ ने इंग्लैंड के मैदानों में तेरह मैचों में। सचिन तेंदुलकर की 17 मैचों में चार शतकीय पारियां हैं।