{"_id":"b9ba69dfce9a8d463c735e03f6d14691","slug":"team-india-play-for-sachin-tendulker","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन को जीत का तोहफा देने उतरेगी टीम इंडिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सचिन को जीत का तोहफा देने उतरेगी टीम इंडिया
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 06 Nov 2013 07:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले 24 साल से अपने खेल से प्रशंसकों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरने वाले सचिन तेंदुलकर बुधवार से कोलकाता के ईडन गार्डंस पर करियर का अपना 199वां टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे।
विज्ञापन
वेस्ट इंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज का यह पहला मैच ईडन पर सचिन का आखिरी मैच होगा। सीरीज का दूसरा मैच मुंबई में खेला जाएगा जिसके बाद सचिन अपने शानदार अंतरराष्ट्रीय कैरियर को अलविदा कह देंगे।
विज्ञापन
कहने को तो यह दो देशों के बीच खेली जाने वाली एक टेस्ट सीरीज है। लेकिन यह सिर्फ और सिर्फ मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर तक सिमटकर रह गई है।
चाहे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हों या फिर वेस्टइंडीज के कप्तान डेरेन सैमी, दोनों ही बातें जीत की कर रहे हैं लेकिन दोनों अंदर ही अंदर मान रहे हैं सचिन इस सीरीज के परिणाम पर भारी पड़ चुके हैं।
विज्ञापन
सचिन का गलत नाम लिखवाने पर बवाल
इधर सचिन पुराणगाथा में लगे क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (कैब) की कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जमकर पोल खोल दी।
स्कोर बोर्ड स्क्रीन के ऊपर सचिन के 199वें टेस्ट मैच पर उन्हें बधाई देने के लिए लगाए गए होर्डिंग में सचिन के नाम की स्पेलिंग गलत लिख दी गई। इस पर दो दिनों तक किसी की नजर नहीं गई।
खुद कप्तान धोनी ने मंगलवार की दोपहर इसका खुलासा करते हुए कहा, पहले यह बताओ कि सचिन के नाम की स्पेलिंग किसने गलत लिखी है?
इसके बाद तो मानों हंगामा मच गया। कैब के संयुक्त सचिव सुबीर गांगुली ने होर्डिंग लगाने का ठेका लेने वाली चेन्नई की कंपनी को तलब कर लिया। अंत में उन्होंने इस कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। खुद कैब ने इस चूक केलिए माफी मांगी।
मामला यहां तक बढ़ गया कि सुबीर गांगुली को अंत में प्रेस वार्ता बुलानी पड़ी। बाद में इस होर्डिंग को वहां से हटाने का काम शुरू कर दिया गया।