IND Inning
121/2 (12 ov)
Target: 172
Ishan Kishan 29(21)*
Shreyas Iyer 60 (32)
IND need 51 runs in 48 remaining balls
{"_id":"3685f39092cc559ac21e898aee4b883a","slug":"team-india-play-5-matches-test-series-in-england-after-1959","type":"story","status":"publish","title_hn":"55 साल बाद टीम इंडिया करेगी सबसे लंबा इंग्लैंड टूर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
55 साल बाद टीम इंडिया करेगी सबसे लंबा इंग्लैंड टूर
इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 02 Sep 2013 05:54 PM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया अगले साल के मध्य में इंग्लैंड का दौरा करेगी। यह दौरा 55 साल बाद भारतीय टीम का सबसे लंबा टूर होगा।
विज्ञापन
इंग्लैंड ने भारत के इस दौरे पर अपनी रजामंदी दे दी है। भारत अगले साल 2014 में 42 दिन में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगा।
भारत का यह दौरा 23 जून से शुरू होगा जो आठ सितंबर तक चलेगा। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के अलावा दोनों टीमों को आपस में पांच वनडे और एक टी-20 मैच खेलना है।
1959 के बाद यह पहला मौका है जब भारत इंग्लैंड में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगा।
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने सोमवार को बताया कि ट्रेंटब्रिज, लॉर्ड्स, द रोज बाउल, ओल्ड ट्रेफर्ड और ओवल में पांच टेस्ट खेले जाएंगे। इसके अलावा लीसेस्टरशायर, डर्बीशायर और मिडलसेक्स भी भारत के खिलाफ टूर मैच आयोजित करेगा।
विज्ञापन
टेस्ट मैच नौ जुलाई से 19 अगस्त तक खेले जाएंगे। पिछले महीने खत्म हुई एशेज 47 दिन तक चली थी। दूसरे और तीसरे टेस्ट के बीच अंतराल था, फिर चौथे और पांचवें से पहले मैच के दौरान गैप था। लेकिन इस सीरीज में मैचों के बीच ज्यादा अंतर नहीं रखा गया है।
विज्ञापन
भारत अपने दौरे की शुरुआत दो तीन-दिवसीय अभ्यास मैच से करेगा। लिसेस्टरशायर और डर्बीशायर के बीच भारत को दो अभ्यास मैच खेलने हैं। पहला टेस्ट नौ जुलाई से ट्रेंटब्रिज में खेला जाएगा।
भारत ने आखिरी बार 2011 में इंग्लैंड का दौरा किया था। इस दौरे में भारत को 4-0 से हार का सामना करना पड़ा था। इस क्लीन स्वीप से इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट में नंबर वन टीम बन गई थी।