{"_id":"5a6768df4f1c1b90268b6081","slug":"team-india-may-play-without-spinner-in-third-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहली ने तीसरे टेस्ट से पहले दिए संकेत, बिना स्पिनर के उतर सकती है टीम इंडिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोहली ने तीसरे टेस्ट से पहले दिए संकेत, बिना स्पिनर के उतर सकती है टीम इंडिया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 24 Jan 2018 08:02 AM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : ANI
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली तीसरे टेस्ट से पहले जोहान्सबर्ग में मीडिया के सामने आए और उनके सवालों के जवाब दिए। इस बार बेहद शांत दिखाई दिए और सभी सवालों के जवाब बड़े ही तसल्ली से देते हुए नजर आए।
विज्ञापन
कोहली से जब पूछा गया कि क्या टीम इंडिया इस टेस्ट में बिना स्पिनर के उतरने वाली है तो उनका कहना था कि कुछ भी हो सकता है। पिच पर काफी घास है, जिसे देखते हुए हम इस पर विचार कर सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि इस दौरे पर हमारे गेंदबाजों ने काफी बेहतर प्रदर्शन किया है और दोनों टेस्ट में 20 विकेट लिए हैं। बहुत कम बार ऐसा देखा गया है कि विदेशी दौरे पर हमारे गेंदबाजों ने हर मैच में विरोधी टीम के सभी 20 विकेट लिए हों। इस दौरे पर हमें पता चल चुका है कि सामने वाली टीम के बल्लेबाजों को कैसे आउट करना है।
विज्ञापन
खराब बल्लेबाजी पर कोहली ने कहा कि हम अपनी गलतियों से सबक लेंगे। उन्होंने कहा, 'मैंने सीरीज से पहले कहा था कि जो भी टीम अच्छी बल्लेबाजी करेगी वह सीरीज जीतेगी और अब तक ऐसा ही हुआ है।'
कोहली ने इस दौरे को कड़ा सबक बताते हुए कहा हम कोशिश करेंगे कि जो गलतियां हमने इस सीरीज में की है, उसे इस मैच में न दोहराएं। उन्होंने कहा कि हर मैच से हम कुछ न कुछ सीखते हैं और इसी तरह एक बेहतर खिलाड़ी बना जाता है।