{"_id":"5f90d6208ebc3e1a231f05e6","slug":"team-india-may-get-permission-to-practice-during-their-quarantine-in-australia-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया दौरे में एकांतवास के दौरान मिल सकती है अभ्यास की अनुमति","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया दौरे में एकांतवास के दौरान मिल सकती है अभ्यास की अनुमति
Thu, 22 Oct 2020 06:15 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 22 Oct 2020 06:15 AM IST
सार
सिडनी और कैनबरा में हो सकती है सीमित ओवरों की सीरीज
विज्ञापन
ind vs aus (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीम इंडिया के अगले महीने शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिडनी और कैनबरा सीमित ओवरों की सीरीज की मेजबानी की दौड़ में आगे चल रहे हैं। भारतीय टीम को पहले इस दौरे को ब्रिसबेन से शुरू करना था। लेकिन क्वींसलैंड राज्य के स्वास्थ्य अधिकारी बाहर से आने वालों को 14 दिवसीय एकांतवास अवधि के दौरान अभ्यास की अनुमति नहीं देंगे।
विज्ञापन
‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय टीम सिडनी से इस दौरे को शुरू कर सकती है। इस शहर में उन्हें एकांतवास के दौरान अभ्यास का मौका मिल सकता है। यह पता चला है कि सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) छह सीमित ओवरों के मैचों (तीन वनडे,तीन टी-20) में से चार की मेजबानी करेगा। कैनबरा का मनुका ओवल बाकी दो मैचों की मेजबानी कर सकता है। न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) राज्य के खेल मंत्री स्टुअर्ट आयरस ने पुष्टि की कि उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) से भारत के अलावा ऑस्ट्रेलियाई टीम को भी अपने अनिवार्य एकांतवास के दौरान ट्रेनिंग (अभ्यास) की अनुमति देने का अनुरोध मिला है।
विज्ञापन