{"_id":"577c99174f1c1be6567f9c18","slug":"team-india-leaves-for-west-indies","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वेस्टइंडीज के दौरे लिए रवाना हुई टीम इंडिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वेस्टइंडीज के दौरे लिए रवाना हुई टीम इंडिया
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Wed, 06 Jul 2016 11:07 AM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
- फोटो : Facebook
विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया वेस्ट इंडीज के खिलाफ होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए रवाना हो गई है। इस बार टीम के साथ नए कोच अनिल कुंबले और नया सपोर्ट स्टाफ भी हैं।
टीम वेस्टइंडीज पहुंच कर सेंट किट्स के वॉर्नर पार्क में बोर्ड प्रेज़िडेंट इलेवन के खिलाफ 2 दिन का अभ्यास मैच खेलेगी। यह मैच 9 और 10 जुलाई को खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया इसी मैदान पर 14 से 16 जुलाई के बीच तीन दिवसीय वॉर्म-अप मैच खेलेगी।

The journey begins. #TeamIndia leaves for the tour of West Indies. #WIvIND pic.twitter.com/ebK1jkoFiN
— BCCI (@BCCI) 5 July 2016
विज्ञापन
Trending Videos
करीब डेढ़ महीने चलेगा टीम इंडिया का दौरा
अनिल कुंबले और विराट कोहली
- फोटो : PTI
इस सीरीज का पहला मैच एंटिगुआ के विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर 21 जुलाई से खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट सबीना पार्क, जमैका (30 जुलाई से), तीसरा टेस्ट डेरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, सेंट लसिया (9 अगस्त से) और आखरी टेस्ट क्वीन्स पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन (18 अगस्त से) में खेला जाएगा।
पिछली बार भारत ने वेस्टइंडीज का दौरा 5 साल पहले 2011 में किया था, जब भारत ने 1-0 से सीरीज जीती थी। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपना टेस्ट डेब्यू वेस्टइंडीज से ही किया था। आज वो न सिर्फ टीम के कप्तान हैं बल्कि दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं।