{"_id":"5a015b334f1c1bf3538bbac4","slug":"team-india-head-coach-ravi-shastri-visits-padmanabhaswamy-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीरीज जीत की दुआ मांगने कोहली के 'गुरु' पहुंचे पद्मनाभस्वामी के दरबार ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सीरीज जीत की दुआ मांगने कोहली के 'गुरु' पहुंचे पद्मनाभस्वामी के दरबार
amarujala.com, presented by : मुकेश झा
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:54 PM IST
विज्ञापन
रवि शास्त्री
- फोटो : indian express
टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मंगलवार को होने वाले तीसरे और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच से पहले तिरुवनंतपुरम के प्रसिद्ध पद्मनाभस्वामी मंदिर में पूजा अर्चना की। शास्त्री ने ‘अग्रशाला गणपति’ में नारियल चढ़ाया। गौरतलब है कि शहर में एक दिन पहले से ही भारी बारिश हो रही है, जिससे मैच पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कोच ने सुबह कुछ बीसीसीआई अधिकारियों के साथ पदमनाभस्वामी मंदिर में लगभग घंटाभर का समय बिताया तथा अपने परिवार की सुख शांति के लिये भगवान हनुमान को ‘मक्खन’ चढ़ाया। शास्त्री जब चार साल के थे तब पहली बार अपनी मां के साथ इस मंदिर में आये थे। उन्होंने कहा कि अगली बार वह जब शहर आएंगे तो अपनी मां को भी मंदिर के दर्शन करवाने के लिये लाएंगे। उन्होंने भगवान से सीरीज में जीत की दुआ भी की।
विज्ञापन
पढ़ेंः- INDvsNZ: बारिश की आशंका, तिरुवनंतपुरम में 29 साल बाद गेंद-बल्ले में होगी टक्कर
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को राजकोट में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में मिली हार के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस मैच के काफी दिलचस्प होने की उम्मीद है। राजकोट के दूसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया को 40 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
बहरहाल टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक टी-20 मैच में जीत के इरादे से उतरेगी और सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। हालांकि इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी पर सभी की नजरें टिकी होंगी। तिरुवनंतपुरम में मौसम करवटें बदल रहा है और आशंका जताई जा रही है कि बारिश मैच में खलल डाल सकती है। फिलहाल सीरीज में दोनों टीम 1-1 की बराबरी पर है।