फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team india head coach Ravi Shastri visits Padmanabhaswamy temple

सीरीज जीत की दुआ मांगने कोहली के 'गुरु' पहुंचे पद्मनाभस्वामी के दरबार

Tue, 07 Nov 2017 12:54 PM IST
amarujala.com, presented by : मुकेश झा
amarujala.com, presented by : मुकेश झा Updated Tue, 07 Nov 2017 12:54 PM IST
विज्ञापन
Team india head coach Ravi Shastri visits  Padmanabhaswamy temple
रवि शास्त्री - फोटो : indian express

टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मंगलवार को होने वाले तीसरे और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच से पहले तिरुवनंतपुरम के प्रसिद्ध पद्मनाभस्वामी मंदिर में पूजा अर्चना की। शास्त्री ने ‘अग्रशाला गणपति’ में नारियल चढ़ाया। गौरतलब है कि शहर में एक दिन पहले से ही भारी बारिश हो रही है, जिससे मैच पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। 

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कोच ने सुबह कुछ बीसीसीआई अधिकारियों के साथ पदमनाभस्वामी मंदिर में लगभग घंटाभर का समय बिताया तथा अपने परिवार की सुख शांति के लिये भगवान हनुमान को ‘मक्खन’ चढ़ाया। शास्त्री जब चार साल के थे तब पहली बार अपनी मां के साथ इस मंदिर में आये थे। उन्होंने कहा कि अगली बार वह जब शहर आएंगे तो अपनी मां को भी मंदिर के दर्शन करवाने के लिये लाएंगे। उन्होंने भगवान से सीरीज में जीत की दुआ भी की। 
विज्ञापन


पढ़ेंः- INDvsNZ: बारिश की आशंका, तिरुवनंतपुरम में 29 साल बाद गेंद-बल्ले में होगी टक्कर
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को राजकोट में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में मिली हार के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस मैच के काफी दिलचस्प होने की उम्मीद है। राजकोट के दूसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया को 40 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

बहरहाल टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक टी-20 मैच में जीत के इरादे से उतरेगी और सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। हालांकि इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी पर सभी की नजरें टिकी होंगी। तिरुवनंतपुरम में  मौसम करवटें बदल रहा है और आशंका जताई जा रही है कि बारिश मैच में खलल डाल सकती है। फिलहाल सीरीज में दोनों टीम 1-1 की बराबरी पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed