{"_id":"5bd4f753bdec22694a53c416","slug":"team-india-clinch-blind-cricket-series-against-sri-lanka","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ने जीती दृष्टिहीन क्रिकेट सीरीज, श्रीलंका को 8 विकेट से दी करारी मात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत ने जीती दृष्टिहीन क्रिकेट सीरीज, श्रीलंका को 8 विकेट से दी करारी मात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 28 Oct 2018 05:10 AM IST
विज्ञापन
india blind cricket team
अनिल घारिया (120) और दीपक मलिक (164*) की शतकीय पारियों से भारत ने श्रीलंका को आठ विकेट से हराकर दृष्टिहीनों के लिए तीन वन-डे मैचों की सीरीज जीत ली।
विज्ञापन
श्रीलंका ने चंदाना देशप्रिया (190) की मदद से 40 ओवरों में चार विकेट पर 369 रन बनाए लेकिन भारत ने 32 गेंदें शेष रहते दो विकेट पर जीत हासिल कर ली।
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरी बार क्लीनस्वीप किया है।