फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team india captain Virat Kohli to get wax statue at Madame Tussauds in Delhi

कप्तान विराट कोहली की मूर्ती से सजेगा दिल्ली का वैक्स म्यूजियम

Wed, 28 Mar 2018 04:37 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 28 Mar 2018 04:37 PM IST
विज्ञापन
team india captain Virat Kohli to get wax statue at Madame Tussauds in Delhi
विराट कोहली

खेल जगत के कई दिग्गज खिलाड़ियों की मूर्तियां दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाई गई है। इस कड़ी में एक और नाम जुड़ने जा रहा है। खबरों के मुताबिक टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की मोम की बनी मूर्तियां इस म्यूजियम की शोभा बढ़ाएगी।

विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले टीम इंडिया के 'भगवान' माने जाने वाले पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, पूर्व कपतान कपिल देव, मिल्खा सिंह और फुटबॉल के महान खिलाड़ी स्पेन स्टार लियोनेल मेसी जैसे खिलाड़ियों की प्रतिमाएं पहले ही से इस म्यूजियम में लगाया जा चुका है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कप्तान विराट कोहली ने मैडम तुसाद टीम से मिले हैं। लंदन से विश्व विख्यात कलाकारों की एक टीम ने आकर उनका नाप लिया है। इस बारे में कप्तान विराट ने कहा, ‘मेरे लिए यह बहुत ही गर्व की बात है। मैं मैडम तुसाद टीम को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने मुझे ऐसी जिंदगी भर साथ रहने वाली याद दी है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 12 साल पहले फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पदार्पण से अंडर-19 वर्ल्ड कप में जीत और टीम इंडिया का कप्तान बनने तक कोहली का सफर सुनहरा रहा है। उन्हें कई पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है, जिसमें अर्जुन पुरस्कार, आईसीसी द्वारा साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का अवार्ड और बीसीसीआई द्वारा सर्वश्रेष्ठ इंटरनेशनल क्रिकेटर का अवार्ड तीन पुरस्कार मिल चुके हैं। कोहली को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से भी नवाजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed