{"_id":"a52ccec8-212d-11e2-9bfd-d4ae52bc57c2","slug":"team-india-can-go-top-in-icc-t20-rankings","type":"story","status":"publish","title_hn":"टी20 में नंबर वन बनेगी टीम इंडिया?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टी20 में नंबर वन बनेगी टीम इंडिया?
दुबई/एजेंसी
Updated Mon, 29 Oct 2012 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टी20 वर्ल्ड कप जीतने में नाकाम रही टीम इंडिया एक बार फिर क्रिकेट के इस फॉर्मेट में नंबर वन बन सकती है। आईसीसी टी-20 रैंकिंग में नंबर वन की कुर्सी पाने के लिए टीम इंडिया को मेहमान टीम इंग्लैंड को करारी मात देनी होगी। साथ ही कुछ अन्य अंतरराष्ट्रीय परिणाम भारतीय हक में चले जाएं।
विज्ञापन
आईसीसी कैलेंडर के मुताबिक इस साल के अंत तक करीब सात टी-20 मैच खेले जाने हैं। इसमें ज्यादातर शिखर रैंकिंग पर काबिज टीमें होंगी। आईसीसी के बयान के मुताबिक अगर श्रीलंकाई टीम पालीकेले में हार जाती है तो टी20 रैंकिंग के शीर्ष में दो बार बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने वाली श्रीलंकाई टीम आईसीसी टी-20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप सूची में नंबर वन रैंकिंग टीम के तौर पर शुरुआत करेगी। वहीं न्यूजीलैंड की टीम आठवें स्थान से शुरुआत करेगी। श्रीलंका की एक जीत सुनिश्चित कर देगी कि वह टी-20 रैंकिंग में नंबर एक टीम के तौर पर वर्ष का समापन करेगा। अगर वह हार जाता है तो 2011 में पहली बार शुरू की गई आईसीसी चैंपियनशिप लिस्ट में आईसीसी वर्ल्ड टी-20 चैंपियन वेस्टइंडीज उसका नंबर एक स्थान छीन सकता है।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के हाथों श्रीलंका अगर हारती है तो उसे 6 रेटिंग अंक गंवाने पड़ेंगे। वहीं वेस्टइंडीज टीम 121 रेटिंग अंक पर पहुंच जाएगी। इसका मतलब है कि अगर वेस्टइंडीज की टीम 10 दिसंबर को ढाका में बांग्लादेश को हरा देती है तो कैरेबियाई टीम अपने आईसीसी वर्ल्ड खिताब में नंबर एक रैंकिंग भी जोड़ देगी।
इससे शीर्ष क्रम में वह थोड़े समय तक ही रहेगी क्योंकि टीम इंडिया अगर इंग्लैंड को 20 और 22 दिसंबर को पुणे और मुंबई में होने वाले टी-20 इंटरनैशनल मैचों में हरा देगी तो वह वेस्टइंडीज को पछाड़ सकती है। अगर भारत इंग्लैंड को 2-0 से हरा देता है तो धोनी की टीम को सात अंक मिलेंगे और टीम 127 अंक पर पहुंच जाएगी। वह वेस्टइंडीज से 5 अंक ऊपर होगी।