फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvsSA: दूसरे टेस्ट से पहले गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने कही ये बड़ी बात

Tue, 08 Oct 2019 07:07 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 08 Oct 2019 07:07 PM IST
विज्ञापन
team india Bowling coach Bharat Arun says We do not ask for kind of tracks we get
भरत अरुण - फोटो : सोशल मीडिया

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट 10 अक्तूबर से पुणे में खेला जाएगा। टीम इंडिया तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हैं। भारत ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 203 रन से हराया था। दूसरे टेस्ट से पहले गेंदबाजी कोच कोच भरत अरुण ने भारतीय पिचों को लेकर बयान दिया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?


 

team india Bowling coach Bharat Arun says We do not ask for kind of tracks we get
भरत अरुण - फोटो : twitter

पहले टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले गेंदबाजों को लेकर भरत अरुण ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा है कि हम किसी भी तरह की पिचों की मांग नहीं करते हैं। भारतीय गेंदबाजों ने जिस तरह से पहले मैच में प्रदर्शन किया वह वाकई काबिले-तारीफ रहा था। 

team india Bowling coach Bharat Arun says We do not ask for kind of tracks we get
भारत अरुण और रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'हमें जो विकेट मिलते हैं, हम उसकी मांग नहीं करते। हमें दुनिया की नंबर एक टीम बनने के लिए जो भी परिस्थितियां मिले, उन्हें घरेलू हालात के रूप में स्वीकार करना होगा। जब हम विदेश जाते हैं तो हम विकेट के ऊपर ध्यान नहीं देते। हम कहते हैं कि हम इसे घरेलू परिस्थितियों के रूप में देखेंगे, क्योंकि विकेट दोनों टीमों के लिए समान ही है। हम विकेट पर ध्यान देने के बजाय अपनी गेंदबाजी पर काम करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
team india Bowling coach Bharat Arun says We do not ask for kind of tracks we get
भरत अरुण, रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने शमी और अश्विन का उदाहरण देते हुए कहा कि शमी ने प्रोटियाज के खिलाफ पहले टेस्ट में दूसरी पारी में नीची और धीमी पिच पर शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि, यह पिच स्पिनरों के मुफीद होने की उम्मीद थी। ऐसे में रविचंद्र अश्विन ने सात विकेट हासिल किए। अश्विन ने ये विकेट तब हासिल किए, जब पिच बल्लेबाजों की मदद कर रही थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed