फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team india beat pakistan in blind world cup final 2018

ब्लाइंड वर्ल्ड कपः पाक को रौंदकर टीम इंडिया लगातार दूसरी बार बना चैंपियन, पीएम ने दी बधाई

Sun, 21 Jan 2018 08:43 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 21 Jan 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
team india beat pakistan in blind world cup final 2018
टीम इंडिया - फोटो : Twitter
टीम इंडिया ने सुनील रमेश और अजय कुमार रेड्डी की शानदार बल्लेबाजी के दम पर लगातार दूसरी बार ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप को अपने नाम किया। शनिवार को शारजहां क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पाक को 2 विकेट से मात दी। भारत की ओर से सुनील रमेश ने सर्वाधिक 93 और अजय कुमार रेड्डी ने 62 रन बनाए। 
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 307 रन का विशाल स्कोर बनाया। हालांकि टीम इंडिया ने 309 रन के इस लक्ष्य को 1.2 ओवर रहते ही हासिल कर लिया। 
विज्ञापन

 




पाक की ओर से बदर मुनीर ने अर्धशतकीय पारी खेली तो रियासत खान 48 और कप्तान ने निसार अली ने 47 रन की अहम पारी खेली।  

सेमीफानल में जहां टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराया था, वहीं पाकिस्तान ने श्रीलंका को मात देकर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। बता दें कि इस वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को ग्रुप मुकाबले में भी 7 विकेट से मात दी थी।

 



टीम इंडिया की इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी। उन्होने अपने ट्विटर हेंडल पर लिखा, '2018 ब्लाइंड क्रिकेट विश्व कप जीतने के लिए हमारी क्रिकेट टीम को बधाई! उन्होंने देश को गर्व किया है और हर भारतीय को अपने खेल से प्रेरित किया है। सच्चे चैंपियन!'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed