फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team india beat australia by 100 runs in icc u19 world cup first match

ICC U19 WC: पृथ्वी शॉ ने खेली आतिशी पारी, टीम इंडिया ने कंगारुओं को विशाल अंतर से हराया

Sun, 14 Jan 2018 05:40 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 14 Jan 2018 05:40 PM IST
विज्ञापन
team india beat australia by 100 runs in icc u19 world cup first match
पृथ्वी शॉ
कप्तान पृथ्वी शॉ (94) की आतिशी पारी की बदौलत टीम इंडिया ने आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। टीम इंडिया ने रविवार को माउंट मौन्गानुई में अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 100 रन से हराया। 
विज्ञापन


टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 328 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 42.5 ओवर में 228 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मैच में 100 गेंदों में 8 चौको और दो छक्को की मदद से 94 रन बनाने वाले भारतीय कप्तान पृथ्वी शॉ को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


329 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई पारी शानदार शुरुआत के बाद अचानक लड़खड़ा गई। शिवम मावी और कमलेश नगरकोटी ने तीन-तीन विकेट लेकर कंगारूओं को बैकफुट पर धकेल दिया और फिर टीम इंडिया की जीत पक्की की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मावी ने बेक्स्टर होल्ट (39), जेवियर बार्टलेट (7) और जोनाथन मेर्लो (38) को अपना शिकार बनाया। वहीं कमलेश नगरकोटी ने ओपनर मैक्स ब्रायंट (29), ऑस्टिन वॉ (6) और विल सदरलैंड (10) को पवेलियन भेजा। इसके अलावा कंगारू टीम के दो बल्लेबाज परम उप्पल (4) और जैसन राल्सटन (3) रनआउट हुए।

ऑस्ट्रेलिया के लिए टॉप स्कोरर ओपनर जैक एडवर्ड्स रहे, जिन्होंने भारतीय गेंदबाजों का डटकर मुकाबला करे हुए 90 गेंदों में 6 चौको और एक छक्के की मदद से 73 रन बनाए। अनुकूल रॉय ने क्लीन बोल्ड करके एडवर्ड्स की पारी का अंत किया।

इससे पहले टीम इंडिया ने कप्तान पृथ्वी शॉ (94), मनजोत कालरा (86) और शुभमन गिल (63) की उम्दा पारियों की मदद से निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट पर 328 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। शॉ ने 100 गेंदों में 8 चौको और दो छक्को की मदद से बेहतरीन पारी खेली। वह शतक से केवल 6 रन से चूके।

शॉ ने कालरा ने साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 180 रन की साझेदारी की। सदरलैंड ने होल्ट के हाथों कैच आउट कराकर शॉ को शतक पूरा करने से रोक दिया। जल्द ही उप्पल ने कालरा को सांघा के हाथों कैच आउट कराकर टीम इंडिया को दूसरा झटका दिया।

इसके बाद टीम इंडिया का मिडिल ऑर्डर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाया। हिमांशु राणा (14), अनुकूल रॉय (6), अभिषेक शर्मा (23), शिवा सिंह (10) जल्दी-जल्दी आउट हुए। हालांकि, इनके विकेटों से टीम इंडिया की रनगति पर कोई असर नहीं पड़ा। गिल ने एक छोर से उम्दा पारी खेलते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।


बता दें कि कालरा ने 99 गेंदों में 12 चौको और एक छक्के की मदद से 86 रन बनाए। गिल ने 54 गेंदों में 6 चौको और एक छक्के की मदद से अर्धशतकीय पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जैक एडवर्ड्स ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। उप्पल, वॉ और सदरलैंड को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed