{"_id":"599018ec4f1c1b847c8b4752","slug":"team-india-announced-for-upcomind-odi-series-against-sri-lanka","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका के खिलाफ वन-डे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, युवराज बाहर, गेंदबाजों को आराम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीलंका के खिलाफ वन-डे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, युवराज बाहर, गेंदबाजों को आराम
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
Updated Wed, 16 Aug 2017 11:59 AM IST
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम
- फोटो : icc
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को श्रीलंका के खिलाफ 20 अगस्त से शुरू होने वाली पांच मैचों की वन-डे सीरीज के लिए 16 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। विराट कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर पांच मैचों की वन-डे सीरीज खेलेगी। इसके बाद वो एक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलेगी।
विज्ञापन
युवराज सिंह को खराब फॉर्म के कारण एक बार फिर टीम से बाहर का रास्ता देखना पड़ा है। इसके अलावा आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, उमेश यादव और मोहम्मद शमी को आगे के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए आराम दिया गया है। उनकी जगह अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, यजुवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह और शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल किया गया है। दक्षिण अफ्रीका में शानदार प्रदर्शन करने वाले मनीष पांडे और श्रीलंका दौरे में टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करने वाले केएल राहुल को भी टीम में जगह मिली है।
विज्ञापन
भारत और श्रीलंका के बीच वन-डे सीरीज की शुरुआत 20 अगस्त से दांबुला में होगी। दूसरा वनडे 24 अगस्त, तीसरा वनडे 27 अगस्त, चौथा वनडे 31 अगस्त और आखिरी वनडे 3 सितंबर को खेला जाएगा। दोनों देशों के बीच 6 सितम्बर को एकमात्र टी20 मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन
टीम इस प्रकार है।
विराट कोहली, शिखर धवन, रोहित शर्मा, केएल राहुल, मनीष पांडे, अजिंक्य रहाणे, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, यजुवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर
India squad #SLvIND ODIs&T20I: Virat,Shikhar,Rohit,Rahul,Manish,Rahane, Kedar,MSD,Hardik, Axar, Kuldeep, Chahal, Bumrah,Bhuvneshwar, Shardul
— ANI (@ANI) August 13, 2017